खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
यूथ फेस्टिवल 17 से, तुलसी आइडल प्रतियोगिता में चुने गये 20 प्रतिभागी,
आचार्य तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि 20 जून को
बीकानेर।
यूथ फेस्टिवल 17 जून से आयोजित होगा। जबकि तुलसी आइडल प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागी चयनित हुए हैं।
आचार्य तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि 20 जून को मनाई जाएगी जिसके उपलक्ष्य में आयोजन हो रहे हैं। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले चरण के लिए राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे भारत से कुल 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों का ऑनलाइन ऑडिशन हुआ। सभी ने शानदान गीतिकाएं भेजी। निर्णायकों द्वारा इनमें से 55 प्रतिभागियों को चुना गया। इन 55 प्रतिभागियों का दूसरे चरण में ऑनलाइन ऑडिशन हुआ। जिसमें से 20 फाइनलिस्ट को चुना गया। प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई है। अगर 20 फाइनलिस्ट में से कोई अनुपस्थित रहता है तो प्रतीक्षा सूची में से नाम लिया जा सकेगा। प्रतियोगिता के दौरान ओपिनियन पॉल भी मंगवाया गया।
ये रहे 20 फाइनलिस्ट
अभयमती भंसाली सूरत, अभिलाषा बांठिया हनुमानगढ़, दर्शन चौपड़ा लुधियाना, धर्मेन्द्र बोथरा जयपुर, दीप्ति मेहता सूरत, गगन बरडिया बैंगलोर, जाह्नवी जैन सूरत, जयंत जैन ठाणा मुम्बई, खुशी कठोतिया हैदराबाद, ममता रामपुरिया उदासर, प्रीति डाकलिया पीलीबंगा, प्रियंका छाजेड़ गंगाशहर, राजुल सुराना सूरत, सलोनी छाजेड़ दार्जीलिंग, संदीप संचेती बैंगलोर, संगीता दूगड़ अहमदाबाद, सेफाली चौपड़ा बालोतरा, श्रद्धा पुगलिया सूरत, सिवांगी मेहता सूरत, सुधा जैन हिसार।
छाजेड़ ने बताया कि 20 फाइनलिस्ट में से टॉप 5 का चयन 20 जून को दोपहर 01 बजे आयोजित फाइनल राउण्ड में किया जाएगा। इस फाइनल राउण्ड में चुने गये 5 गीतकारों का ग्राण्ड फिनाले 20 जून को 3ः00 बजे आशीर्वाद भवन में होगा जिसमें से टॉप-3 का चयन होगा। इन सब गीतकारों की प्रस्तुति 20 जून को रात्रि में महाप्राण गुरुदेव भक्ति संध्या में होगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 15 हजार, तृतीय स्थान पर रहने वाले को 11 हजार रूपये के चैक व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
यूथ फेस्टिवल आज से
छाजेड़ ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रमों के प्रथम दिन सोमवार 17 व 18 जून को आशीर्वाद भवन में यूथ फेस्टिवल आयोजित होगा। जिसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। इस कार्यक्रम में प्रबुद्धजन युवा वर्ग को प्रगति में सहयोग के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
दो दिवसीय बीकानेर यूथ फेस्टिवल का आयोजन 17 और 18 जून को गंगाशहर स्थित आशीर्वाद आॅडिटोरियम में होगा। आपणी हथाई और आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान् में होने वाले फेस्टिवल के दौरान विभिन्न सत्र होंगे।
कार्यक्रम संयोजक मनोज रतन व्यास ने बताया कि उद्घाटन सत्र प्रातः 10 बजे होगा। पहले दिन के सत्रों को किशोर सर, सूयप्रकाश सामसुखा, टी.के. जैन तथा पहली बीएसएफ महिला कमांडेंट तनुश्री पारीक संबोधित करेंगे। इसी दिन सायं 7 बजे सांस्कृतिक संध्या होगी। दूसरे दिन उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास, डीआइजी बीएसएफ यशवंत सिंह तथा हास्य कलाकार ख्याली सहारण मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। समापन समारोह 18 जून को सायं 4 बजे होगा।
समारोह से जुड़े एडवोकेट मुकुंद व्यास ने बताया कि फेस्टिवल में 18 से 30 वर्ष तक के युवा भागीदारी निभाएंगे। फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर शनिवार को लालाणी व्यासों के चौक में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बलदेव रंगा, गिरीश श्रीमाली आदि मौजूद थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...