खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
एसकेआरएयू: कुलपति प्रो. शर्मा की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित
यूजीसी 12-बी मान्यता की होगी कार्यवाही, विश्वविद्यालय निकालेगा ई-न्यूज लेटर
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर, 17 जून। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की 52वीं बैठक सोमवार को कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा की अध्यक्षता में कुलपति सचिवालय सभागार में आयोजित हुई।
इस अवसर पर प्रो. शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की रिसर्च गतिविधियों पर आधारित त्रैमासिक ई-न्यूज लेटर प्रकाशित किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग करते हुए इसे अधिक से अधिक शोेधार्थियों तथा कृषि वैज्ञानिकों तक पहुंचाने के प्रयास होंगे। इसका प्रकाशन निदेशक (अनुंसधान) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों, आइसीएआर सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों से एमओयू किए जाएं, जिससे शोध कार्यों को और गति मिल सके तथा किसानों को अधिक से अधिक लाभ हो। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों से रूबरू करवाना तथा उन्हें समन्वित खेती के लिए प्रेरित करना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
12-बी की मान्यता की होगी कार्यवाही
प्रो. शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय को यूजीसी के तहत 12 बी की मान्यता दिलाने की दिशा में कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करते हुए आवेदन किया जाए। विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं को राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यापन बोर्ड (एनएबीएल) के तहत रजिस्टर्ड करवाने की पहल होगी। इसके लिए तैयारी के निर्देश दिए गए। उन्होंने गृह विज्ञान महाविद्यालय द्वारा बाजरे एवं जैतून सहित विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पादों की मार्केटिंग की कार्ययोजना बनाने तथा स्तरीय उत्पादों के पेटेंट अधिकार लेने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रो. नाग की स्मृति में आयोजित होगी संवाद श्रृंखला
कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि एसकेआरएयू के प्रथम कुलपति रहे प्रो. के. एन. नाग की स्मृति में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर वार्षिक संवाद श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक के दौरान बेस्ट टीचर तथा शोध अवार्ड के लिए आइसीएआर नाॅम्र्स के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। विभिन्न कार्यों के समयबद्ध सम्पादन के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाने तथा समयबद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
गत बैठक की कार्यवाही की हुआ अनुमोदन
इस दौरान एकेडमिक काउंसिल की 51वीं बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन हुआ तथा निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की गई। प्रो. शर्मा ने कहा कि एकेडमिक काउंसिल की बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना नियमित रूप से की जाएग तथा सुनिश्चित किया जाए कि इनकी अक्षरशः अनुपालना हो। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधीन कार्यरत तीनों महाविद्यालयों की बोर्ड आॅफ स्टडीज की बैठकों के निर्णय अनुमोदित किए गए।
विश्वविद्यालय की साख के अनुरूप करें कार्य
कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि एसकेआरएयू, सबसे पुराना विश्वविद्यालय है तथा राष्ट्रीय स्तर पर इसकी साख है। कृषि वैज्ञानिक इसके अनुरूप कार्य करें तथा विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में ‘टीम भावना’ के साथ कार्य करें। वरिष्ठ अधिकारी, एसकेआरएयू परिवार के नए सदस्यों का मार्गदर्शन करें। उन्होंने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की सूचना एकत्रित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव सरकार को भिजवाने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के सूचना प्रेषण तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए।
बैठक में एकेडमिक काउंसिल के एक्स्टर्नल मेंबर काजरी, जोधपुर के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. एन. के. पंवार, कुलसचिव डाॅ. राजेश शर्मा, निदेशक अनुसंधान डाॅ. एस एल गोदारा, कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता डाॅ. आई पी सिंह, छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीर सिंह, आइएबीएम निदेशक डाॅ. एन के शर्मा, गृह विज्ञान महाविद्यालय अधिष्ठाता डाॅ. दीपाली धवन, अधिष्ठाता स्नातकोतर शिक्षा डाॅ. विमला डुकवाल, भूसृदश्यता एवं राजस्व सृजन निदेशक डाॅ. सुभाष चंद्र, डाॅ. मीनाक्षी चौधरी सहित विभिन्न डीन-डायरेक्टर मौजूद रहे।
-----
एसकेआरएयूः पांच दिवसीय योग शिविर प्रारम्भ
बीकानेर, 17 जून। पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय परिसर में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सोमवार को प्रारम्भ हुआ। विश्वविद्यालय तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित शिविर के दौरान योग गुरु दीपक चावरिया द्वारा केन्द्र सरकार के प्रोटोकाॅल के अनुसार योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर वैद्य सुरेश सैनी ने योग एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न बीमारियों के आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जानकारी दी। शिविर प्रभारी तथा निदेशक छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीरसिंह ने कहा कि कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा के निर्देशानुसार पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विश्वविद्यालय के कार्मिक, उनके परिजन तथा विद्यार्थी भागीदारी निभा रहे हैं। इस अवसर पर डाॅ. एन के शर्मा, डाॅ. नरेन्द्र पारीक, डाॅ. देवाराम काकड़, योग गुरु डाॅ. बृजेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। मंगलवार से 21 जून तक शिविर प्रतिदिन 6 से 7 बजे तक आयोजित होगा। प्रतिदिनि विभिन्न विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...