खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
.. 👇
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇
👇👇👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्र के खुलने ना खुलने की होगी व्यापक पड़ताल
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में तल्ख हुए जिला कलेक्टर के तेवर
खुद चिकित्सक देंगे अपने क्षेत्र के झोलाछापों की सूची
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्र के खुलने ना खुलने की होगी व्यापक पड़ताल
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में तल्ख हुए जिला कलेक्टर के तेवर
खुद चिकित्सक देंगे अपने क्षेत्र के झोलाछापों की सूची
बीकानेर। जब तक उपस्वास्थ्य केंद्र खुलेगा ही नहीं, एएनएम पहुंचेगी ही नहीं तो चाहे जितनी बैठकें कर लें, बेनतीजा ही रहेंगी, इसलिए व्यापक स्तर पर प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ये सुनिश्चित किया जाए की वे प्रतिदिन खुलें और एएनएम अपना दायित्व सही निभाए। ये निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम नियमित निरीक्षण ना करने को लेकर खण्ड स्तरीय अधिकारियों पर भी तल्ख हो गए। वे सोमवार को स्वास्थ्य भवन में जिले भर के चिकित्सकों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति बैठक ले रहे थे। उन्होंने प्रतिमाह एक फोर्मेट में रिपोर्ट देने को कहा कि कितनी अस्पतालों का निरीक्षण किया और क्या सुधार किए गए। उन्होंने प्रत्येक बीसीएमओ को अपने समस्त उपस्वास्थ्य केंद्र को प्रतिमाह जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया कि वे जिला प्रशासन स्तर से भी निरीक्षण का व्यापक अभियान चलाएंगे। कई पीएचसी के शाम की ओपीडी में चिकित्सक के ना पहुंचने की शिकायतों पर भी कलेक्टर ने जवाब-तलब किया। सिविल कार्यो में गुणवत्ता से समझौता होने पर सीधे सिविल विंग के अधिकारियों की जवाबदेही तय की। उन्होंने समस्त योजनाओं व सेवाओं की जिला स्तरीय अधिकारीयों द्वारा माह में एक बार की बजाय नियमित मोनिटरिंग व सुधारात्मक कार्यवाही की आवश्यकता पर जोर दिया।
सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने एजेंडावार समस्त कार्यक्रमों व योजनाओं की प्रगति सदन के समक्ष रखी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ डॉ इंदिरा प्रभाकर, डॉ. योगेंद्र तनेजा, निशुल्क दवा योजना प्रभारी डॉ नवल गुप्ता, डीपीएम सुशील कुमार, बीसीएमओ डॉ. सुरेन्द्र चैधरी, डॉ. श्याम बजाज, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. मनीष वर्मा, डीएनओ मनीष गोस्वामी, पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण, डीएसी रेणु बिस्सा सहित जिला-खंड स्तरीय अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भीषण गर्मी में स्वास्थ्य सेवाएँ रहे चुस्त
जिला कलेक्टर ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ लू-तापघात की सम्भावनाओं के मद्देनजर चिकित्सा सेवाओं को दुरुस्त करने, दवाओं की उपलब्धता पुख्ता करने, फील्ड सर्विलेंस बढाने और व्यापक जनजागरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने धूलभरी आँधियों में अस्थमा रोगियों सम्बंधित सावधानियों की स्वास्थ्य शिक्षा आमजन को देने के निर्देश भी दिए।
झोलाछापों की मांगी सूची
जिला कलेक्टर ने कहा कि झोलाछाप डॉक्टर गाँवों में हाई डोज की ऐसी आदतें डाल देते हैं कि मरीज के लिए दवाएं बेअसर हो जाती हैं। ऐसे में सभी डॉक्टर अपने बीसीएमओ के मार्फत तत्काल एक सूची बनाकर देवें कि उनके क्षेत्र में कितने और कौन-कौन झोलाछाप सक्रिय हैं ताकि जिला प्रशासन बड़ा एक्शन ले सके।
108 एम्बुलेंस की शिकायतें राज्य स्तर तक पहुंचाएं
जिला कलेक्टर ने इमरजेंसी सेवा 108 एम्बुलेंस की सेवा देने से मना करने, ऑफ रोड बताने और उपकरणों की कमी या खराब होने जैसी शिकायतों को संकलित करने के निर्देश दिए ताकि राज्य स्तर पर इस विषय को उठाकर समाधान निकला जा सके।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...