खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
.. 👇
महावीर जयंती के अवसर पर होंगे कार्यक्रम
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇
👇👇👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
महावीर जयंती के अवसर पर होंगे कार्यक्रम
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
महावीर जयंती के अवसर पर होंगे कार्यक्रम
डाॅ. नन्दकिषोर आचार्य होंगे मुख्य अतिथि
बीकानेर। 11 मार्च। तीर्थंकर भगवान महावीर का 2618वीं जयन्ती समारोह के अवसर पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष जैन जयचन्दलाल डागा ने बताया कि इस सम्बन्ध में संस्था की आम सभा की बैठक में उपस्थित जनों ने भगवान महावीर जयन्ती समारोह को धूमधाम से मनाने का उत्साह जताया। डागा ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम चरण में विद्वजनों की संगोष्ठी “महावीर मेरी दृष्टि में”, आशीर्वाद भवन में दिनांक 14 अप्रेल, 2019 को सायं 07ः00 बजे आयोजित होगी। इस संगोष्ठी में जैन जैनेत्तर सभी विद्वजन उपस्थित होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ. कैलाश पारीक, डाॅ. मनीषा श्रीमाली, श्री जसवन्त खत्री के वक्तव्य होंगे। इस आयोजन में महावीर इण्टरनेशनल, बीकानेर एवं आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान भी सहयोगी होंगे।
द्वितीय चरण में जयन्ती की पूर्व संध्या पर 16 मार्च को सायं 08.00 बजे से 08ः30 बजे तक जैन पब्लिक स्कूल परिसर में “सामूहिक महावीर प्रार्थना” का आयोजन किया जायेगा। इस प्रार्थना सभा में बीकानेर क्षेत्र के ख्यातनाम गायकों के साथ भगवान महावीर की अभिवन्दना सामूहिक रूप से की जाएगी। प्रार्थना ठीक 8 बजे प्रारम्भ होगी और 8ः30 बजे सम्पन्न हो जाएगी। सभी जैन परिवार शामिल होंवे।
महासभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर ने बताया कि महावीर जयन्ती के अवसर पर 17 अप्रेल, 2019 को प्रातः 07ः30 बजे बैण्ड बाजो सहित दो षोभा यात्राऐं बीकानेर व गंगाषहर भीनासर से अलग अलग रवाना होकर गौड़ी पाष्र्वनाथ पंहुचेगी। बीकानेर से दिगम्बर नसियां जी, जेल रोड़ से रवाना होकर कोचरों का चैक, डागा सेठिया, पारख, रांगड़ी चैक, चिन्तामणि मन्दिर भुजिया बाजार, आदिष्वर मन्दिर, नाहटा मौहल्ला, गोलछा, रामपुरिया, आसानियों का चैक, मावा पटट्ी, बैदों का महावीर जी मन्दिर, सुराणा चैक, बड़ा बाजार, बैदों का चैक होते हुए गौड़ी पाष्र्वनाथ जैन मन्दिर पंहुचेगी व गंगाषहर भीनासर से रवाना होने वाली शोभायात्रा जैन जवाहर विद्यापीठ से प्रारम्भ होकर इन्दिरा चैक, गांधी चैक, महाप्रज्ञ चैक, सुराना मौहल्ला, महावीर चैक, तेरापंथ भवन, पाष्र्वनाथ मन्दिर, गोपेष्वर बस्ती, लक्ष्मीनाथ मन्दिर, बड़ा बाजार चैराहा, गोगागेट, होते हुए गौड़ी पाष्र्वनाथ जैन मन्दिर पंहुचेगी। कोचर ने बताया कि इस षोभायात्रा में विभिन्न षालाओं व संस्थाओं से भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों व अवदानों से सम्बन्धित आकर्षक सजीवित झांकिया भी सम्मिलित होगी। इन झांकियों हेतु 2500/ प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी। इन शोभायात्राओं की व्यवस्थाओं का दायित्व तेरापंथ युवक परिषद एवं जैन यूथ क्लब के सदस्य निर्वहन करेंगे।
पूर्व महामंत्री जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि गौड़ी पाष्र्वनाथ जैन मन्दिर में
प्रातः 09ः30 बजे मुख्य समारोह आयोजित होगा। छाजेड़ ने बताया कि समारोह में जैन साधु-साध्वियों का सान्निध्य प्राप्त होगा। जैन धर्म के दिगम्बर श्वेताम्बर सभी घटकों के श्रावक श्राविकाओं के अलावा भी जैनेत्तर व गणमान्य व्यक्ति समारोह में भाग लेंगे। मुख्य समारोह में चिन्तक, कवि एवं साहित्यकार डाॅ. नन्दकिशोर आचार्य मुख्य अतिथि होंगे।
जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष चम्पकमल सुराणा ने बताया कि संचालक मण्डल के सदस्य गंगाशहर तेरापंथ भवन, शान्ति निकेतन सेवा केन्द्र, घेवरचन्द बोथरा कोटड़ी, सेठिया कोटड़ी, मालू कोटड़ी, जैन जवाहर विद्यापीठ, उपासरों आदि में विराजित जैन धर्म के सभी घटकों के क्षेत्र में विराजित साधु साध्वियों से समारोह में पधारने हेतु निवेदन किया।
महामंत्री जतन दूगड़ ने बताया कि जैन महासभा की आमसभा की बैठक में महावीर जयन्ती समारोह को भव्य बनाने व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। महामंत्री ने कहा कि शोभा यात्रा में युवक व पुरुष सफेद ड्रेस में एवं महिलाएं केसरिया रंग की साड़ी में शामिल होवें। उन्होंने कहा कि युवक एवं पुरुष सफेद टी शर्ट के लिए जैन महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रभारी से सम्पर्क करें।
जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष इन्द्रमल सुराणा, चम्पकमल सुराणा, मेघराज बोथरा,
युवा कार्यकर्ता सुरेन्द्र बद्धानी, सुरजराज जैन, मनोज सेठिया, जतन संचेती व बैठक में जैन घटकों की महिला समितियों की पदाधिकारी व सक्रिय सदस्यों की भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही। सभी उपस्थित सदस्यों ने भगवान महावीर जयन्ती के इस समारोह को उत्साह से मनाने का आह्वान किया। विनोद बाफना ने बताया कि प्रवचन स्थलों, जैन मन्दिरों व उपासरों के साथ ही षहर में घर-घर जैन ध्वज लगाये जायेंगें व अनेक जगह बैनर लगवाये जायेंगे।
जैन यूथ क्लब द्वारा महावीर जयन्ती के अवसर पर रेल दादाबाड़ी गंगाषहर में विषाल रक्तदान षिविर, सामूहिक नवकार मंत्र जप व सामूहिक एकासन तप का आयोजन तेरापंथ भवन, गंगाशहर में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में घर-घर सम्पर्क किया जायेगा। सामूहिक एकासन के तपस्वीजनों के लिए बीकानेर से गंगाषहर आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जायेगी।
सुरेन्द्र जैन व दुलीचन्द बुच्चा ने बताया कि महावीर जयन्ती के अवसर पर केन्द्र सरकार के अवकाष व इस दिवस पर बूचड़खानों व कत्ल गृहों में किसी भी प्रकार की हिंसा न करने व मांस की दूकानें बन्द रखने के आदेषों की क्रियान्विति किये जाने के लिए बीकानेर के जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक व नगर निगम महापौर को अनुरोध पत्र भेजा गया है।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...