Type Here to Get Search Results !

श्याम मारू को पत्रकारिता क्षेत्र का विशिष्ट पुरस्कार, राज्य स्तरीय शंभू-शेखर सक्सेना साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇
राज्य स्तरीय शंभू-शेखर सक्सेना साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा
👆👇👆👇☝️ 

...


👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

राज्य स्तरीय शंभू-शेखर सक्सेना साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा
बीकानेर 16.01.2019 । शंभू-शेखर सक्सेना सामाजिक विकास संस्थान की ओर से वर्ष 2018 के लिए ९वें राज्य स्तरीय शंभू-शेखर सकसेना साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा बुधवार को कर दी गई है। पुरस्कार समारोह 27 जनवरी को सायं छह बजे टाउन हॉल, बीकानेर में आयोजित होगा।
संस्थान की सचिव रेणु सक्सेना ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में राज्य स्तरीय स्वर्गीय शंभूदयाल सक्सेना साहित्य पुरस्कार के लिए डॉ. अखिलेश पालरिया की पुस्तक 'डस्टबिन एवं अन्य कहानियांÓ का चयन किया गया है। डॉ. पालरिया को पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
साहित्य क्षेत्र के विशिष्ट पुरस्कार के लिए बीकानेर की आशा शर्मा की पुस्तक 'तस्वीर का दूसरा रुखÓ का चयन किया गया है। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 2100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
संस्था सचिव सकसेना ने बताया कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर राज्य स्तरीय स्वर्गीय शेखर सक्सेना पत्रकारिता पुरस्कार सीकर के विनोद सिंह चौहान को प्रदान किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। पत्रकारिता क्षेत्र का विशिष्ट पुरस्कार बीकानेर के श्याम मारू को प्रदान किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 2100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। संस्था सचिव ने बताया कि पुरस्कार समारोह 27 जनवरी को सायं छह बजे टाउन हॉल, बीकानेर में आयोजित होगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies