Type Here to Get Search Results !

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिले हीरालाल हर्ष, अरविंद मिढ्ढा रहे साथ

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिले हीरालाल हर्ष,  अरविंद मिढ्ढा रहे साथ
👆👇👆👇☝️



  ... 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिले हीरालाल हर्ष,  अरविंद मिढ्ढा रहे साथ
बीकानेर, 17 जनवरी। राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल के पूर्व सदस्य तथा यूआईटी के पूर्व न्यासी हीरालाल हर्ष ने गुरुवार को जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व पार्षद अरविंद मिढ्ढा भी साथ रहे। हर्ष ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से पीबीएम अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सों की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल होने तथा पंजाब एवं हरियाणा सीमा के नजदीक होने के कारण यहां मरीजों का अत्यधिक भार रहता है। ऐसे में यहां सभी पद भरे जाएं, जिससे मरीजों को त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने श्री अशोक गहलोत के गत कार्यकाल में पीबीएम अस्पताल में जनभागीदारी योजना के तहत हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी तथा जिला अस्पताल एवं गंगाशहर डिसपेंसरी की प्रमुख आवश्यकताओं के बारे में भी बताया। जिला अस्पताल में भी विशेषज्ञ चिकित्सा लगाने की बात रखी। उन्होंने डाॅ. शर्मा को बीकानेर आने का न्यौता दिया। इस अवसर पर हर्ष और मिढ्ढा ने सूत की माला पहनाकर डाॅ. शर्मा का स्वागत किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies