सिंधी सेंट्रल पंचायत बीकानेर के चुनाव के संबंध में रविवार को सभा तय समय ही शुरू कर दी जाएगी अत: देरी से पहुंचने वाले सदस्य अपने पहले से मौजूद साथियों से सभा संबंधी चर्चा सभा तय समय पर सभा विसर्जन के बाद सभास्थल से परे निजीस्तर पर करें ताकि मंदिर के आयोजन निर्बाध व सुचारू चलते रहें।
बीकानेर 1/9/18 । सिंधी समाज के समस्त परिवारों के प्रतिनिधि सदस्यों की मौजूदगी में रविवार 2 सितंबर को प्रातः 9.00 बजे पवनपुरी के झूलेलाल मंदिर में सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव से संबंधित सभा रखी गई है। कार्यकारी अध्यक्ष देवीचंद खत्री ने बताया कि सभा में चुनाव बाबत महत्वपूर्ण तारीखों अर्थात
नॉमिनेशन, विथड्रावल व पोलिंग की तारीखों की घोषणा के साथ ही अन्य नियमों की जानकारी दी जाएगी ।
किसी भी सदस्य की कोई भी जिज्ञासा या सवालों को शनिवार तक मोबाइल मार्फत आमंत्रित किया था, उसका भी जवाब दिया या समाधान किया जा सकेगा । सभा ठीक 9.15 पर आरंभ होकर 10:00 बजे तक संपन्न कर ली जाएगी ।
देवी चंद खत्री
कार्यकारी अध्यक्ष ,सिंधी सेंट्रल पंचायत बीकानेर


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...