औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भाजपा नेताओं ने डॉ पूनिया के राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचन पर जताई प्रसन्नता
कहा - वे राज्यसभा में राजस्थान के विकास, किसानों, युवाओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे
भाजपा नेताओं ने डॉ पूनिया के राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचन पर जताई प्रसन्नता
कहा - वे राज्यसभा में राजस्थान के विकास, किसानों, युवाओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे
बीकानेर 11 जून गुरुवार
भाजपा नेताओं ने डॉ सतीश पूनिया के राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि वे राज्यसभा में राजस्थान के विकास, किसानों, युवाओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। भाजपा नेताओं ने राजस्थान से राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के निवास पर पहुंच उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। गंगानगर सह प्रभारी मोहन सुराणा एवं भाजपा देहात जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने डॉ. सतीश पूनिया से शिष्टाचार मुलाकात की।
मोहन सुराणा ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया का संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण राज्यसभा में राजस्थान के हितों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मनीष सोनी ने कहा कि डॉ. पूनिया का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ प्रदेश एवं देश को मिलेगा।
इस दौरान दोनों नेताओं ने डॉ. पूनिया के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राज्यसभा में राजस्थान के विकास, किसानों, युवाओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...