औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
250 से ज्यादा लोगों की जानकारी पर बहाल की विद्युत सप्लाई
ऐसा हुआ बीकानेर में
*शिविर के दौरान दुरुस्त किए पोल*
बीकानेर, 12 जून शुक्रवार
बिजली संबंधित समस्या का समाधान ढाई सौ से ज्यादा लोगों की जानकारी पर तुरंत कार्यवाही करते हुए 15 पोल लगाकर फीडर की सप्लाई पूर्ण रूप से बहाल कर कर किया गया।
ऐसा हुआ खाजूवाला के तीन आरजेडी संसारदेसर में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान। यहां 33/11 केवी जीएसएस 3 आरजेडी के फीडर चक तीन केडब्ल्यूएसएम के ढाई सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने आंधी तूफान से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित होने की जानकारी दी। इस पर छत्तरगढ़ के उपखंड अधिकारी के निर्देशन में विद्युत विभाग की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए 15 पोल लगाकर फीडर की सप्लाई पूर्ण रूप से बहाल की गई। इसी प्रकार 2-3 केडब्ल्यूएसएम के उपभोक्ताओं ने भी आंधी तूफान के कारण 11 केवी पोल टूटने से विद्युत सप्लाई बाधित होना बताया। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 पोल लगाकर फीडर की सप्लाई पूर्ण रूप से बहाल की गई।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...