औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा (एनएमएमएसएस) का परीक्षा परिणाम जारी
राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा (एनएमएमएसएस) का परीक्षा परिणाम जारी
बीकानेर, 26 मई। माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने मंगलवार को राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएसएस) का ऑनलाइन परिणाम एकीकृत शाला दर्पण पोर्टल पर जारी किया। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना परीक्षा (एनएमएमएसएस) 16 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी।
परीक्षा में उपस्थित 82422 अभ्यर्थियों में से 5471 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। 5471 सफल अभ्यर्थियों में 2973 छात्राएं और 2498 छात्र सफल हुए हैं।
सफल अभ्यर्थियों को राजकीय विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययन के दौरान प्रतिवर्ष 12000 रुपए छात्रवृत्ति केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
ऑनलाइन परीक्षा परिणाम जारी करने के अवसर पर उपनिदेशक (छात्रवृत्ति) अशोक पारीक, योजना प्रभारी राजेश कच्छावा, सहायक प्रोग्रामर श्रीमती सविता कुमारी एवं श्रीमती मीनाक्षी बोहरा उपस्थित रही।
आगामी राज्य स्तरीय चयन परीक्षा 2026-2027 20 दिसंबर 2026 (रविवार) को प्रस्तावित है, जिसके लिए शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आवेदन यथा समय लिए जाएंगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...