औरों से हटकर सबसे मिलकर
file photo
Traffic : वीआईपी के बीकानेर विजिट के दौरान बीकानेर में यातायात डायवर्ट रहेगा
25 और 26 मई को बीकानेर में वीआईपी का जमावड़ा होगा VIP
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
ट्रैफिक : वीआईपी के बीकानेर विजिट के दौरान बीकानेर में यातायात डायवर्ट रहेगा
25 और 26 मई को बीकानेर में वीआईपी का जमावड़ा होगा
ट्रैफिक : वीआईपी के बीकानेर विजिट के दौरान बीकानेर में यातायात डायवर्ट रहेगा
25 और 26 मई को बीकानेर में वीआईपी का जमावड़ा होगा। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर प्रदेश के मुखिया भजनलाल सहित अनेक वीआईपी दो दिनों तक बीकानेर में रहेंगे। जिसको लेकर प्रशासन स्तर पर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वीआईपी के बीकानेर विजिट के दौरान बीकानेर में यातायात डायवर्ट रहेगा।
25.05.2026 व 26.05.2026 को विजिट के दौरान नाल एयरपोर्ट से स्वामी केशवानन्द विश्वविद्यालय व भीमसेन सर्किल से बीएसएफ मुख्यालय, सोफिया स्कूल चौराहा तक मार्ग पर यातायात का डायवर्जन रहेगा। वीवीआईपी विजिट मार्ग पर यातायात का डायवर्जन निम्नानुसार रहेगा-
25.05.2026 को सांय 03.00 पीएम से 11.00 पीएम तथा 26.05.2026 को प्रात: 08.00 एएम से सांय 07.00 पीएम निम्न स्थानों पर यातायात डयवर्जन रहेगा-
1 जैसलमेर रोड़ के गांधी प्याउ,
2 छतरगढ रोड़ के शोभासर चौराहा,
3 श्रीगंगानगर रोड़ पर बीछवाल बाईपास चौराहा,
4 जयपुर रोड़ पर जयपुर बाईपास सर्किल, वैष्णों धाम-डीमार्ट, 5 नापासर रोड़ पर नापासर चौराहा, सोफिया स्कूल चौराहा से म्यूजियम सर्किल तक का सड़क मार्ग 25.05.2026 को सांय 03.00 पीएम से रात्री 12.00 बजे तक तथा 26.05.2026 को प्रात: 08.00 एएम से सांय 08.00 पीएम तक नो-व्हीकल जोन रहेगा।
जयपुर रोड़ से शहर में आने वाले वाहन हल्दीराम प्याउ, सोफिया स्कूल चौराहा से जेएनवीसी थाना रोड़ से मूर्ति सर्किल/शिवबाड़ी चौराहा होकर मेजर पूर्ण सिंह सर्किल की तरफ आयोगें। जैसलमेर रोड़ से बीकानेर आने वाले वाहन गांधीप्याउ से शोभासर चैराहा होकर करणीनगर औद्योगिक
क्षेत्र होते हुए सुपर मार्केट होकर शहर मेंं प्रवेश करेंगे।
छतरगढ-खाजुवाला से आने वाले वाहन शोभासर बाईपास चैराहा से करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र होते हुए सुपर मार्केट होकर शहर में प्रवेश करेंगे। नापासर रोड़ से आने वाले वाहन नापासर चैराहा से जोधपुर बाईपास होते हुए जोहड़ बीहड़ मार्ग से शिवबाड़ी चैराहा से शहर में प्रवेश करेंगे।
जिला बीकानेर पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि 25.05.2026 व 26.05. 2026 को ग्रहमन्त्री भारत सरकार व मुख्यमन्त्री राजस्थान राज्य के जिला बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु परिवर्तित (डायवर्जन) किये गये मार्ग और
वैकल्पिक मार्गाे से ही गन्तव्य करें ताकि असुविधा नही हो।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...