बीकानेर को स्वर्ण : राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर ने रचा इतिहास: नीलम सोनी RSFI नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर को स्वर्ण : राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर ने रचा इतिहास : नीलम सोनी RSFI नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता
बीकानेर को स्वर्ण : राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर ने रचा इतिहास: नीलम सोनी RSFI नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता
"इतिहास सदैव विजेता द्वारा ही लिखा जाता है" यह साबित कर दिया है राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर की कक्षा XII की छात्रा नीलम सोनी ने जिसे RSFI नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता, चंडीगढ़ में 13 अप्रैल, 2026 से 27 अप्रैल,2026 तक भाग लिया तथा 27 अप्रैल, 2026 को स्वर्ण पदक प्राप्त कर विजेता का खिताब हासिल किया।नीलम सोनी ने 15 वर्ष की आयु में स्केटिंग खेल में भाग लेना प्रारंभ किया तथा विद्यालय से प्रतिवर्ष राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर स्केटिंग खेल में भाग लिया। नीलम सोनी ने सत्र 2025-26 में भी राष्ट्रीय स्तर स्केटिंग खेल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। आज तक नीलम सोनी ने विभिन्न राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और छ: बार स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस गर्व के क्षण पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता जनागल ने नीलम सोनी का स्वागत-अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया एवं पिता मालाराम सोनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ ने सोनियासर गांव की बेटी नीलम सोनी को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।





Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...