औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने हुसंगसर हेड पंपिंग स्टेशन एवं बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, निर्बाध पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने हुसंगसर हेड पंपिंग स्टेशन एवं बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, निर्बाध पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश
हुसंगसर/बीछवाल, बीकानेर :
बीकानेर, 26 मई। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को बीकानेर प्रवास के दौरान हुसंगसर हेड स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर जल लिफ्टिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, जल उपलब्धता तथा वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जल आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने इसके पश्चात बीछवाल रिजर्वायर का भी निरीक्षण किया तथा बीकानेर शहर की जल आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से जल भंडारण क्षमता, वितरण नेटवर्क एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं प्रभावी वितरण प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।अधिकारियों ने मुख्य सचिव को क्षेत्र की जलापूर्ति संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए भविष्य की कार्ययोजनाओं से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडेय, एसडीएम बीकानेर सुश्री महिमा कसाना, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता विवेक गोयल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएचईडी राजेश पुरोहित समेत पीएचईडी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...