Subscribe Us

test

गंगाशहर : राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत अभिनंदन


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

गंगाशहर : राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत अभिनंदन



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत अभिनंदन

गंगाशहर बीकानेर 
आज राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर में नव प्रवेशित छात्राओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव के सघन अभियान के दौरान प्रवेश लेने वाली बालिकाओं के उत्साहवर्धन हेतु विद्यालय प्रधानाचार्य अनिता जनागल एवं समस्त स्टाफ द्वारा बालिकाओं का कुमकुम तिलक कर मुंह मीठा करवाया गया । विद्यालय प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा नवाचार स्वरूप विद्यालय में प्रवेश लेने वाली प्रथम बालिका को सम्मान देने हेतु निःशुल्क प्रवेश की पहल की गई एवं सभी नव प्रवेशित बालिकाओं को एक पेन वितरण का निर्णय लिया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य अनिता जनागल ने इस शुभ अवसर पर कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में राजकीय विद्यालयों में छात्राओं की इतनी बड़ी संख्या में प्रवेश होना विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है एवं भविष्य में भी विद्यालय ऐसी और उपलब्धियां हासिल करता रहेगा। विद्यालय की उपप्राचार्य वंदना खत्री द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। इस शुभ अवसर पर समस्त स्टाफ द्वारा छात्राओं को मंगल कामनाएं दी गईं।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.