औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
बीकानेर, 18 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को सादुलगंज स्थित अपने आवास पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क, राजस्व, अतिक्रमण सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं। मंत्री गोदारा ने मौके पर ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं कुछ मामलों में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अधिकारियों को कहा।
उन्होंने ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही विधायक निधि से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ विधायक निधि का उपयोग भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर किया जा रहा है।
गोदारा ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
उन्होंने प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले एवं लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
इस अवसर पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि मंडलों ने मंत्री श्री गोदारा से मुलाकात कर अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।








No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...