शिक्षक समस्याओं पर महासंघ ने साधा संवाद; श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान को समयबद्ध पूर्ण करने का आव्हान संगठन की शक्ति है सदस्यता: रवि आचार्य
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
शिक्षक समस्याओं पर महासंघ ने साधा संवाद; श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान को समयबद्ध पूर्ण करने का आव्हान
शिक्षक समस्याओं पर महासंघ ने साधा संवाद; श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान को समयबद्ध पूर्ण करने का आव्हान
संगठन की शक्ति है सदस्यता: रवि आचार्य
श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ की महत्वपूर्ण संवाद बैठक शनिवार को बीघा बास स्थित सनातन योग सेवा केन्द्र में आयोजित की गई। दयाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं और संगठन की मजबूती पर विस्तृत मंथन किया गया
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ने कहा कि महासंघ राज्य स्तर पर उच्चाधिकारियों के साथ निरंतर संवाद कर रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शिक्षकों की तात्कालिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सदस्यता ही संगठन की असली शक्ति का आधार है इसलिए एक लक्ष्य के साथ अधिकाधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का आव्हान पदाधिकारियों से किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई ने सदस्यता अभियान को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आह्वान किया तथा साथ ही संगठन मांग पत्र एवं तात्कालिक शिविरा पंचांग की विसंगतियों को दूर नहीं होने की स्थिति में राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी ।
अतिरिक्त जिला मंत्री मोहम्मद फैसल, अनिल सोनी और राजशेखर हर्ष ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में शिक्षकों के हितों को लेकर विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई जिसमें ग्रीष्मावकाश और संस्था प्रधानों के अवकाश में की गई कटौती को तुरंत वापस लेने,
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति हेतु न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने, स्थानांतरण के साथ पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने और डीपीसी से पदोन्नत शिक्षकों के पदस्थापन का मार्ग प्रशस्त करने की मांग उठी।
साथ ही शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर केवल शिक्षण कार्य के लिए विद्यालयों में रखने ,होली और दीपावली अवकाश के बाद विद्यालय समय में तर्कसंगत परिवर्तन करने,स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार नए पदों का सृजन कर रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की गई।
संगठन ने एक समान भाव से आपसी सहमति के आधार पर जनगणना ड्यूटी में परिवर्तन का विकल्प अनुसार संशोधित आदेश जारी करवाने की मांग की गई।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को गति देने और शिक्षक एकता को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।







No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...