खाद बीज व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : गोदारा जिला कृषि आदान विक्रेता संगठन का वार्षिक सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
खाद बीज व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : गोदारा
खाद बीज व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : गोदारा
जिला कृषि आदान विक्रेता संगठन का वार्षिक सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर, 16 अप्रैल। जिला कृषि आदान विक्रेता संगठन का वार्षिक सम्मेलन और सम्मान समारोह गुरुवार को शगुन पैलेस में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा थे। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि से जुड़ी सलाह और मार्गदर्शन देने में खाद बीज व्यापारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसानों की उपज वृद्धि और देश की खाद्यान्न व्यवस्था निर्धारण में भी इनकी भागीदारी है। उन्होंने कहा कि कृषि आदान विक्रेता, किसानों को गुणवत्तापूर्ण आदान उपलब्ध करवाएं। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आदान विक्रेताओं से कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है। संगठन की प्रत्येक वाजिब मांग पर सकारात्मक कार्यवाही होगी। उन्होंने मंडी से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि आदान विक्रेताओं से समन्वय रखें तथा इनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। गोदारा ने इस दौरान कृषि और कृषक कल्याण से जुड़ी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इससे पहले संगठन के अध्यक्ष इंद्र तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में कच्ची आदत व्यापार संगठन के जय दयाल डूडी, श्रीडूंगरगढ़ के मुखराम गोदारा, पक्की आढ़त संगठन के किशन अग्रवाल तथा वरिष्ठ उद्यमी चेतराम थालोड़ सहित अन्य विक्रेताओं ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन राजा सखी ने किया। इससे पहले संगठन द्वारा मंत्री गोदारा का स्वागत किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के कृषि आदान विक्रेता शामिल हुए।







No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...