लोकतंत्र : चुनाव में कुल 234 प्रत्याशी, मतदाता 3166 बीकानेर में कुल 03 (तीन) मतदान केन्द्र स्थापित बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव-2026 बुधवार को
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
लोकतंत्र : चुनाव में कुल 234 प्रत्याशी, मतदाता 3166
बीकानेर में कुल 03 (तीन) मतदान केन्द्र स्थापित
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव-2026 बुधवार को
लोकतंत्र : चुनाव में कुल 234 प्रत्याशी, मतदाता 3166
बीकानेर में कुल 03 (तीन) मतदान केन्द्र स्थापित
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव-2026 बुधवार को
बीकानेर 21/04/2026 मंगलवार
आज अतिरिक्त मतदान अधिकारी, बीकानेर सुरेन्द्र पाल शर्मा द्वारा आगामी बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु समस्त निर्वाचन कार्मिकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि 22 अप्रैल 2026 को मतदान प्रातः 08ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु बीकानेर में कुल 03 (तीन) मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान केन्द्रों का विभाजन निम्नानुसार किया गया है-
ऽ मतदान केन्द्र संख्या 1ः निर्वाचन क्रमांक 2230 से 47903 तक
ऽ मतदान केन्द्र संख्या 2ः निर्वाचन क्रमांक 47926 से 102165 तक
ऽ मतदान केन्द्र संख्या 3ः निर्वाचन क्रमांक 102177 से 136478 तक
चुनाव में कुल 3166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा कुल 234 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाचन कार्य के संचालन हेतु कुल 45 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसमें -
ऽ 27 अधिवक्ता,
ऽ 12 न्यायालय कर्मचारी (जिला न्यायालय द्वारा प्रदत्त), तथा
ऽ 6 राज्य सरकार के कर्मचारी (जिला निर्वाचन अधिकारी/कलेक्टर, बीकानेर द्वारा नियुक्त) शामिल हैं।
इस चुनाव में एसडीएम महिमा कासना पर्यवेक्षक अधिकारी (व्इेमतअपदह व्ििपबमत) के रूप में नियुक्त की गई है, जबकि सुरेंद्रपाल शर्मा, अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर द्वारा संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का नेतृत्व किया जाएगा। बैठक में प्रमुख प्रत्याशी कुलदीप शर्मा, कमल नारायण पुरोहित, लक्ष्मीकांत रंगा एवं सुनीता दीक्षित भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने निष्पक्ष, स्वस्थ एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अजय कुमार पुरोहित, सचिव हेमंत सिंह चौहान, रविकांत वर्मा, सुधीर श्रीमाली, गणेश टाक, योगेंद्र पुरोहित, बाबूलाल स्वामी, मनीराम बिश्नोई, दिपक वर्मा, विनोद पुरोहित, पवन कुमार व्यास, सुखदेव व्यास, ओम प्रकाश व्यास, मनीष सांखला, ताराचन्द, विरेन्द्र आचार्य सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से राकेश बंसल, रामसिंह, विनोद कुमार तथा जिला न्यायालय से युधिष्ठिर चावला, मुख्तियार, नारायण पुरोहित अली सहित अन्य कार्मिक भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें।







No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...