औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
21 मार्च 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : पैरामेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिले
चिकित्सा मंत्री को बताई स्थिति
बीकानेर में पैरामेडिकल कॉलेज को मंजूरी दिलाने की मांग तेज
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को दिया ज्ञापन
बीकानेर // अखिल राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अधीन पैरामेडिकल कॉलेज को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति देने की मांग उठाई है। इस संबंध में महासंघ ने चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को ज्ञापन सौंपा है।
महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार व्यास के नेतृत्व में चिकित्सा मंत्री खींवसर को दिए ज्ञापन में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में पिछले 7-8 वर्षों से DMLT, DRT, DOTT, ECG, Cath Lab व BRT जैसे पैरामेडिकल कोर्स संचालित होने सहित केंद्र सरकार द्वारा लागू नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशंस एक्ट, 2021 के तहत देशभर में 56 प्रकार के पैरामेडिकल कोर्स व राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल एक्ट, 2008 के तहत डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जाने संबंधित जानकारी दी गई है । यह भी बताया कि बजट घोषणा के तहत प्रस्ताव भेजा जा चुका है ।
ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ नेता संदीप व्यास, वीरेंद्र सिंह, इद्रीश जोइया, मनीष रणजीत जोशी, राजेश राठी, जगदीश शर्मा, जावेद, अनूप गौतम, मुकेश गुप्ता, सत्येंद्र उपाध्याय, गोरेलाल मीणा, विनायक आदि शामिल थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...