औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
21 मार्च 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
‘गौरैया दिवस’ पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
“सेवा परमो धर्म संस्था, बीकानेर” द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बधिर, बीछवाल, बीकानेर में गौरैया दिवस बड़े उत्साह और प्रेरणादायक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों, विद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों ने मिलकर गौरैया संरक्षण का संदेश दिया तथा पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए।
कार्यक्रम में संस्था के श्रवण (रवि) कुकरा, अशोक कुमार सोनी (डांवर), राजेश कुंदन, अशोक सँवाल, माणक लाल सुथार द्वारका प्रसाद सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्था के अध्यक्ष राजेश कुंदन श्रवण (रवि) कुकरा सचिव अशोक कुमार सोनी (डांवर) अशोक सँवाल माणक लाल सुथार ने विचार रखे। द्वारका प्रसाद सोनी पत्रकार ने बताया कि गौरैया की महत्ता बताई । प्राचार्या रेणु वर्मा ने इस पहल की सराहना की। उप प्राचार्य उम्मेद सिंह और रोहित आचार्य ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। रेणुका स्वामी, प्रेमलता श्रीमाली, सरस्वती पुरोहित, सुनीता गुलाटी, रेखा गौड़ आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...