Subscribe Us

test

गंगाशहर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
16 मार्च 2026 सोमवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


गंगाशहर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न



बीकानेर 15 मार्च 2026 रविवार 

 भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत गंगाशहर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 14 मार्च से प्रारंभ होकर 15 मार्च को समापन के साथ सम्पन्न हुआ।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वर्चुअल रूप से इस मंडल प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया व अपनी बात वर्ग के प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पूर्व विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर जिला प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, श्याम सिंह हाडला, नारायण चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत 14 मार्च को उद्घाटन सत्र एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात आयोजित प्रथम सत्र में दो वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। 
प्रथम वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड ने “इतिहास एवं विकास” विषय पर उद्बोधन देते हुए संगठन के इतिहास तथा विकास की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
दूसरे वक्ता के रूप में विजय जी आचार्य ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
15 मार्च को प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। तीसरा सत्र “सरकार की उपलब्धियां” विषय पर मीना आसोपा द्वारा लिया गया। चौथा सत्र “कार्य पद्धति” विषय पर मोहन जी सुराणा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। पांचवा सत्र “कार्य विस्तार” विषय पर नारायण चोपड़ा द्वारा लिया गया। इसके पश्चात छठा सत्र “सोशल मीडिया” विषय पर मंजूषा भास्कर ने लिया तथा समापन सत्र “बूथ प्रबंधन” विषय पर जोगेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से करने की प्रेरणा मिलती है।
प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। 
प्रथम दिन कार्यक्रम में मंच संचालन गोविंद सारस्वत में किया वह दूसरे दिन संचालन अंकुश चोपड़ा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के संयोजक जसकरण मारु, सह संयोजक हिमांशु टाक, राजश्री कच्छावा रहे। साथ ही सुखाराम दावां,जेठमल नाहटा,चंद्रशेखर शर्मा,मुल्तान चंद बेद,इंद्र राव,अंकुश चोपडा,दीपक यादव,संजय सोनी,शिव प्रजापत, उदाराम सेन,विनोद भाटी,जगदीश सोनी,स्वाती छाजेड़, गौरीशंकर नाई, मीना मेघवाल, मुकुल गहलोत, शिव गहलोत, पुष्पा राजपुरोहित, दीपक गहलोत, शिव मारू, विमल पारीक,नंदकिशोर गहलोत,सुंदर लाल बाल्मीकि, शिखर चंद डागा, मनोज पारख, भानु आनंद,जोगेंद्र राजपुरोहित, अशोक कुमार मारू,सुनीता हटीला, बजरंग सोखल, भंवरलाल साहू, मनोज जोशी, रघुवीर प्रजापत, राकेश खैरवाल, किशन जनागल, मूलचंद गहलोत, ओमप्रकाश नायक, पवन कुमार शर्मा, गोपाल नाई, अंकित यादव, सरिता आंचलिया आदि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



https://bahubhashi.blogspot.com


No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.