औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
15 मार्च 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भक्ति में धन नहीं, श्रद्धा और विश्वास महत्वपूर्ण है- कथा व्यास डॉ. रामप्रसाद महाराज
बीकानेर। जिस अखिल ब्रह्माण्ड नायक भगवान की एक दूसरे से पूरा संसार क्रमबद्ध गति से युगों- युगों से चल रहा है, उस दिव्य परमात्मा की भक्ति के बल एक मायरा कौन बड़ी बात है। कथा व्यास परम पूज्य परमहंस महंत डॉ. रामप्रसाद महाराज ने कथा के दूसरे दिन नरसी मेहता के नानी बाई रो मायरो का वाचन करते हुए यह बात कही। महायोगी अवधूत संत श्री श्री 1008 श्री पूर्णानन्दजी महाराज की 60 वीं पुण्यतिथि पर 12 मार्च से 20 मार्च तक श्री बंशीलाल राठी की बगीची, भीनासर स्थित समाधि स्थल पर चल रही नानीबाई रो मायरो (संगीतमय भक्त माल कथा) का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन करते हुए महंत डॉ. रामप्रसाद महाराज ने कहा कि भक्ति में अपूर्व शक्ति है, भगवान भक्त के वशीभूत केवल निर्मल भक्ति से ही हो जाते हैं। सच्चे भक्त की भगवान स्वयं रक्षा करते हैं। भक्ति में धन नहीं, श्रद्धा और विश्वास महत्वपूर्ण है।
भगवान शंकर की कृपा से कृष्ण भक्ति में लीन नरसिंह मेहता अपनी पुत्री नानी बाई के मायरे की कुुंकुपत्रिका भगवान कृष्ण को अर्पण कर जूनागढ़ से नगर अंजार पहुंचते हैं। भगवान कृष्ण खाती बनकर टूटी बेलगाड़ी में सवार होकर साथ चलते हैं। उन्होंने बताया कि 14 से 20 मार्च तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहे संगीतमय भक्त माल कथा में श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों ने कथा का रसवादन किया। आयोजनकर्ता गौरीशंकर सारड़ा ने बताया कि इससे पूर्व नित्यक्रम अनुसार शिव शक्ति यज्ञ सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। सांय 7 बजे से रात 10 बजे तक हरि कीर्तन किया गया। रात्रि में भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
इन स्थानों से बसों की नि:शुल्क व्यवस्था
श्री पूर्णेश्वर महादेव मंदिर, सेठ बंशीलाल राठी की बगीची, मुरली मनोहर मैदान भीनासर में होने वाले आयोजन के लिए विभिन्न स्थानों से बसों की व्यवस्था की गई है। यह बस सेवा सुभाषपुरा, इन्द्रा कॉलोनी, अम्बेडकर सर्किल, म्यूजियम सर्किल, रानी बाजार रोड नंबर पांच, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, सुजानदेसर, गांधी चौक, पाबू चौक, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, महावीर चौक, भीनासर मुरली मनोहर मंदिर, उदयरामसर से शुरु है।







No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...