औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
15 मार्च 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ
खिलाड़ियों को मिलेगा फिटनेस का नया अवसर: विधायक सिद्धि कुमारी
बीकानेर, 15 मार्च। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ रविवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कोषाधिकारी धीरज जोशी, जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष, माणक व्यास, भगवानाराम (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी) सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि यह स्थान हमारे पूर्वज महाराजा डॉ. करणी सिंह की भूमि है और यहां आधुनिक जिम सेंटर का प्रारंभ होना बीकानेर के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेलों के साथ शारीरिक फिटनेस भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इस जिम सेंटर के माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, नियमित व्यायाम करें और अधिक से अधिक संख्या में इस जिम सेंटर का उपयोग कर अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।
जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष ने बताया कि इस जिम सेंटर से खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस, ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। विभाग द्वारा इसे व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण लेकर अपने खेल प्रदर्शन को बेहतर बना सकें।
उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण आधार है और यह जिम सेंटर खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच साबित होगा।
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे बीकानेर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...