Subscribe Us

test

भारतीय नववर्ष पर बीकानेर में उमड़ेगा जनसैलाब: बस्तियों में बैठकों और जनसंपर्क के जरिए भरी हुंकार


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
17 मार्च 2026 मंगलवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

भारतीय नववर्ष पर बीकानेर में उमड़ेगा जनसैलाब: बस्तियों में बैठकों और जनसंपर्क के जरिए भरी हुंकार






https://bahubhashi.blogspot.com

भारतीय नववर्ष पर बीकानेर में उमड़ेगा जनसैलाब: बस्तियों में बैठकों और जनसंपर्क के जरिए भरी हुंकार

बीकानेर। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च 2026) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य धर्मयात्रा और महाआरती को लेकर बीकानेर में उत्साह चरम पर है। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने हेतु भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क और बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में स्वर्ण जयंती नगर, शिवा बस्ती (नोखा रोड) और विनोबा बस्ती में कार्यकर्ताओं ने समाज के विभिन्न वर्गों को इस उत्सव से जोड़ने का संकल्प लिया।
सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है नववर्ष: नवीन सिंह तंवर
अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद करते हुए समिति के महामंत्री नवीन सिंह तंवर ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विश्व भर में अद्वितीय पहचान है। हमारे सभी पर्व वैज्ञानिक आधार पर तिथियों के अनुसार मनाए जाते हैं, इसलिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ही हमारा वास्तविक नववर्ष है। उन्होंने आह्वान किया कि 19 मार्च को निकलने वाली भव्य धर्मयात्रा में बीकानेर का प्रत्येक हिंदू परिवार ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत का गौरव बढ़ाए।
क्षत्रिय माली समाज और मातृशक्ति ने संभाली कमान
नोखा रोड स्थित शिवा बस्ती में क्षत्रिय माली समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। बैठक में मनोज तंवर, पुनीता तंवर, मधु तंवर, छवि तंवर, विनय तंवर, पप्पू डूडी, विकास जोशी एवं डॉ. जितेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य जनों ने घर-घर जनसंपर्क करने और समाज के हर परिवार को धर्मयात्रा से जोड़ने का निर्णय लिया।
स्वर्ण जयंती नगर और विनोबा बस्ती में प्रचार तेज
वहीं, स्वर्ण जयंती नगर स्थित मंदिर परिसर में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई, जहाँ धीरज स्वामी और धर्मेंद्र शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने प्रचार सामग्री के माध्यम से अभियान को गति दी। इसी प्रकार विनोबा बस्ती में भी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यहाँ राम जी, दीपक, आकाश, मोहित, अमरराम और रामकिशन ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए क्षेत्रवासियों को सपरिवार धर्मयात्रा हेतु आमंत्रित किया।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.