बीकानेर में महावीर जयंती का भव्य शंखनाद, 31 मार्च को मुख्य समारोह, 50 से अधिक झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
16 मार्च 2026 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर में महावीर जयंती का भव्य शंखनाद, 31 मार्च को मुख्य समारोह, 50 से अधिक झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा
बीकानेर, 15 मार्च 2026 रविवार
जैन महासभा बीकानेर की ओर से भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रविवार को गंगाशहर रोड स्थित आदिनाथ मंदिर परिसर में कन्हैयालाल बोथरा की अध्यक्षता में आयोजित आम बैठक में त्रि-दिवसीय कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य समारोह 31 मार्च को गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर के प्रांगण में जैन साधु-साध्वियों के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा।
त्रि-दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा
जैन महासभा के महामंत्री जतनलाल संचेती ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रथम दिवस (सेवा दिवस): महोत्सव की शुरुआत सेवा कार्यों से होगी। इसके अंतर्गत चिकित्सालयों, अनाथालयों और मूक-बधिर केंद्रों में फल वितरण किया जाएगा।
30 मार्च (भक्ति संध्या): रात्रि 8:00 बजे से गोगागेट स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में भव्य महावीर भक्ति संध्या का आयोजन होगा। यह शाम प्रख्यात भजन सम्राट मगन जी कोचर की स्मृति को समर्पित रहेगी।
31 मार्च (मुख्य समारोह एवं शोभायात्रा): मंगलवार प्रातः 7:30 बजे शहर के तीन अलग-अलग स्थानों ( गंगाशहर , रानीबाजार व दिगम्बर नसिया जी ) से विशाल शोभायात्राएं रवाना होंगी। ये सभी यात्राएं बड़ा बाजार में सम्मिलित होकर मुख्य समारोह स्थल (गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर) पहुँचेंगी, जहाँ सुबह 9:30 बजे से धर्मसभा का आयोजन होगा।
शोभायात्रा में दिखेगा महावीर का जीवन दर्शन
महासभा के उपाध्यक्ष संजय सांड ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को विशेष रूप से भव्य बनाया जा रहा है। इसमें 50 से अधिक झांकियां शामिल होंगी, जो भगवान महावीर के अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतवाद जैसे महान जीवन दर्शन के अलग
अलग विषयों को जीवंत करेंगी।
जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने समाज की सभी सहभागी संस्थाओं, महिला मंडलों, युवाओं के संगठनों से आह्वान किया कि भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के सभी आयोजनों को उत्साह व उंगम से मनावे।
समाज से उत्साहपूर्वक जुड़ने का आह्वान
बैठक में महासभा के पदाधिकारियों ने सकल जैन समाज की संस्थाओं, महिला मंडलों और युवा संगठनों से इन आयोजनों को उत्सव के रूप में मनाने की अपील की। महिला विंग अध्यक्षा प्रेम नौलखा ने अपने विचार व्यक्त किये। जैन महासभा की आम बैठक में गणेश बोथरा, विजय कोचर (वन्देमातरम ), नवरतन गीडिया, बच्छराज नाहटा, महेन्द्र जैन,दिनेश जैन, सुनील पारख, महेन्द्र बरडिया आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
विशेष अभिनंदन: कार्यक्रम के दौरान पार्श्वचंद्र सूरी गच्छ संस्था की ओर से जैन महासभा के अध्यक्षों और महामंत्रियों का बहुमान किया गया। अंत में अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
*मानवाधिकार और सामाजिक कल्याण संघ द्वारा वार्षिक उत्सव मनाया*
मानवाधिकार और सामाजिक कल्याण संघ द्वारा अपने संघ का वार्षिक स्थापना दिवस को बड़े ही हर्ष के साथ उत्सव से मनाया ।
मुख्य अतिथि मानव अधिकार और सामाजिक कल्याण संघ के संस्थापक उषा कंवर, विशिष्ट अतिथि , डॉ, अजय शर्मा, एडवोकेट मधुबाला मंगे, एडवोकेट लोकेश शर्मा थे। संस्थापक उषा कंवर ने बताया की शिक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए और केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा दी गई योजनाओं को जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए।
एडवोकेट मधुबाला मंगे,
एडवोकेट लोकेश शर्मा ने संस्था के सदस्यों को कानूनी सलाह दी तथा डॉक्टर अजय शर्मा ने स्वास्थ्य
संबंधी जानकारियां दी। इस दौरान संस्था उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
जिसमें आरती पुरोहित, भगवती स्वामी चंचल सैन प्रवीण सिंह नरुका मनसा रावत दिव्या पुरोहित मधुबाला मंगे, डॉ. अजय शर्मा, लोकेश शर्मा, आदि को संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया वह सभी मानवाधिकार टीम को प्रमाणपत्र दे कर प्रोत्साहन किया।






No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...