औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
8 मार्च 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भारतीय सिंधु सभा महानगर बीकानेर
चेटीचंड महोत्सव 2026
08.03.2026 रविवार
चेटीचंड महोत्सव 2026 के बैनर का किया विमोचन
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली व जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित किये जा रहे चेटीचंड महोत्सव 2026 के तहत महोत्सव के फलेक्स का विमोचन आज दिनांक 08.03.2026 रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई में समाज के गणमान्य सदस्यों द्वारा किया गया।
मातृ शक्ति की भारती गुवालानी व वर्षा लखानी ने बताया कि आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निज मंदिर में सांय सास्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।
चेटीचंड महोत्सव कार्यक्रम की आगामी कडी में हिंगलाज माता मंदिर के सत्संग कार्यक्रम के लिये मानसिंह मामनानी व लक्ष्मण किशनानी व बीकानेर चैपाटी में भजन-कीर्तन कार्यक्रम के लिये हासानंद मंघवानी व तेजप्रकाश वलीरमाणी को प्रभारी बनाया गया। दादी रूकमणी, कमला सदारंगानी, श्याम वाधवानी व घनश्याम सदारंगानी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिये अपने सुझाव रखे। मातृ शक्ति की गोपी वलीरमाणी, देवी नवानी, पूनम टिकयानी, कविता वाधवानी, रजनी खतूरिया, लता वासवानी, लता सदारंगानी, मुस्कान सदारंगानी, कविता सदारंगानी, शालू खत्री दादी कलावती, निर्मला हरवानी व निम्मा वासवानी मौजूद रहे। जय कुमार, दीवान गुवालानी, हरीश सदारंगानी, राजेश वलीरमाणी व सेवादार हरीश वलीरमाणी ने अपनी उपस्थिति दी।
महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी व पवन खत्री ने बताया कि चेटीचंड महोत्सव के तहत भजन-कीर्तन-सत्संग के साथ दीपमाला, बहराणा साहिब की फेरी आदि कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...