Subscribe Us

test

बीकानेर में 18 मार्च को होगा ‘ब्रह्मनाद’ का आयोजन, मातृ शक्ति ने बनाई रंगोलियां


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
16 मार्च 2026 सोमवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


बीकानेर में 18 मार्च को होगा ‘ब्रह्मनाद’ का आयोजन, मातृ शक्ति ने बनाई रंगोलियां





बीकानेर 15 मार्च 2026 रविवार  

बीकानेर सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित हिंदू नववर्ष महोत्सव ‘ब्रह्मनाद संवत् 2083’ के अंतर्गत स्थानीय धरणीधर मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मातृ शक्ति के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक आरती आचार्य और राजकुमारी व्यास तथा सह-संयोजक संध्या पुरोहित और मीनाक्षी व्यास रहीं। प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया और धर्म एवं संस्कृति की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाई। इनमें दशावतार विषय पर बनाई गई रंगोली को विजेता घोषित किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक विद्या स्वामी और चंद्रकला सोनी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पृथ्वीराज हर्ष एवं सुधा हर्ष उपस्थित रहे, जबकि अन्य अतिथियों में यतींद्र जी और शिखा जी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति स्वामी ने किया।

आयोजकों ने बताया कि हिंदू नववर्ष के अवसर पर ‘ब्रह्मनाद’ कार्यक्रम का आयोजन 18 मार्च को पुष्करणा स्टेडियम में किया जाएगा, जिसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

उमाकांत व्यास ने बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से भगवान विष्णु के दशावतार का संगीतमय मंचन किया जाएगा, जिसमें मत्स्य अवतार से लेकर कल्कि अवतार तक की प्रस्तुति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि ब्रह्मनाद कार्यक्रम की टीम घर-घर जाकर जनमानस को कार्यक्रम के महत्व से अवगत करा रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत् और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है, साथ ही यह संदेश देना है कि नव संवत्सर को संगीतमय, भक्तिमय और सांस्कृतिक वातावरण में उत्सव के रूप में कैसे मनाया जाए।

आयोजक टीम ने बीकानेरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।



https://bahubhashi.blogspot.com


No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.