औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
12 मार्च 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी का होली मिलन समारोह 14 मार्च को
राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी का होली मिलन समारोह 14 मार्च को
बीकानेर 12 मार्च 2026 गुरुवार
*राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी* के मीडिया प्रभारी *इं रवि प्रकाश माथुर* ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति सोसायटी द्वारा 14 मार्च शनिवार प्रातः 10.30 बजे को दीपावली मिलन समारोह, राजमंदिर, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में मनाया जाएगा।
इं माथुर ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के सभी विभागों से सेवानिवृत्त इंजीनियर्स सदस्य अपने- अपने परिवार सहित इसमें शामिल होंगे।
समारोह में सदस्य इंजीनियर्स एवं उनके परिवारजनों द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी *इं कमल कान्त सोनी* सोसायटी महासचिव द्वारा नियमित रूप से किये जा रहे सेवा कार्यों एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी सदस्यों को दी जाएगी।
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए नवाचार के रूप में कुछ प्रश्नों की क्विज भी आयोजित की जाएगी, जिसमें मनोरंजक सवाल पूछे जाएंगे और सही उत्तर देने वालों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ होगा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...