औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
12 मार्च 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर में चैत्र नवरात्रि पर भव्य 11 दिवसीय देवी भागवत कथा यज्ञ महोत्सव 19 मार्च से,
अग्रवाल भवन गंगाशहर रोड पर ऊंचे मंदिरों का निर्माण और तैयारियां शुरू
बीकानेर में चैत्र नवरात्रि पर भव्य 11 दिवसीय देवी भागवत कथा यज्ञ महोत्सव 19 मार्च से,
अग्रवाल भवन गंगाशहर रोड पर ऊंचे मंदिरों का निर्माण और तैयारियां शुरू
आकर्षित करेंगे अद्भुत शिवलिंग सहित 35 से 45 फीट ऊँचे 14 से अधिक भव्य दिव्य मंदिर
(मोहन थानवी)
बीकानेर 12 मार्च 2026 गुरुवार
बीकानेर में वर्ष 2026 की चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एक अत्यंत भव्य 11 दिवसीय चैत्र नवरात्रि देवी भागवत कथा यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 19 मार्च से 29 मार्च 2026 तक शहर के गंगाशहर रोड स्थित अग्रवाल भवन परिसर में होगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जगद्गुरु 1008 पूज्यपाद श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज ने आशीर्वाद स्वरूप सान्निध्य प्रदान किया । मंदिर ट्रस्टी भक्त संकेश जैन ने बताया - इस तरह के भव्य आयोजन देश में विरले ही देखने को मिलते हैं, छोटी काशी बीकानेर में 11 दिन तक पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा।
महोत्सव की मुख्य विशेषताएं:
कृष्णागिरी पीठाधीश्वर युगपुरुष जगद्गुरु 1008 पूज्यपाद श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज के सान्निध्य में यह महोत्सव आयोजित होगा।
दिव्य मंदिर: इस महोत्सव में अद्भुत शिवलिंग सहित 35 से 45 फीट ऊँचे 14 से अधिक भव्य दिव्य मंदिरों (गणपति, शिव–पार्वती, लक्ष्मी नारायण, करणी माता, दुर्गा, सिद्धिदात्री, सरस्वती आदि आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।
भव्य यज्ञ अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क विशाल भोजन प्रसादी की व्यवस्था शाम 5 बजे से की जाएगी। इसके अतिरिक्त रोजाना 1008 जिंबू कॉइन एवं पायरेट कुबेर लक्ष्मी यंत्र सिद्धि साधना शिविर लगेगा । साथ ही 351 दिव्य सामग्री युक्त 500 दिव्य समृद्धि कलश यज्ञ पूजा द्वारा सिद्ध किए जाएंगे।
दिव्य महायज्ञ: प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हजारों किलो मेवा, घी एवं शुद्ध चंदन की लकड़ियों से भव्य महायज्ञ किया जाएगा, जो कष्टों का नाश और सुख-समृद्धि लाने वाला माना जा रहा है।
देवी भागवत कथा: प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से श्री देवी भागवत कथा का अमृतमयी वाचन होगा।
साधना शिविर: प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से पिरामिड कुबेर लक्ष्मी यंत्र एवं जिंबू कॉइन का दिव्य साधना शिविर आयोजित होगा। प्रेसवार्ता में सेवाभावी श्रीपाल नाहटा, मनोज पुगलिया, सुरेंद्र कोचर, कुणाल कोचर, तरुण पुगलिया सहित समाज के गणमान्य मौजूद रहे ।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...