औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
8 जनवरी 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
उद्योगपतियों और प्रशासनिक अधिकारियों की साक्षी में हुआ बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का शुभारंभ
बीकानेर 8 जनवरी 2026 गुरुवार
बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंवरजी कुलरिया जी एवं दीपक अग्रवाल (एमडी) बीकाजी ग्रुप के कर-कमलों से हुआ। पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर 216 स्टॉल्स और गेम जोन फूड जोन कल्चरल एंड एंटरटेनमेंट जोन के मुख्य आकर्षण वाले इस बिग मेले के आगाज के अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, DIG जेल सुमन मालीवाल, जयचंद डागा, अशोक गुप्ता, एडीएम सिटी रमेश देव जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौर तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ी।
यह एक्सपो बीकानेर एवं पश्चिमी राजस्थान के लिए व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा।
B2B (Business to Business) के माध्यम से उद्योगपतियों, निर्माताओं, थोक व्यापारियों और स्टार्ट-अप्स के बीच साझेदारी व निवेश को बढ़ावा मिलेगा, वहीं B2C (Business to Consumer) के तहत आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं नई तकनीक से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का स्वागत शहर के वरिष्ठ व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन, सुभाष मित्तल, जनक हर्ष, शंकर अग्रवाल, शांति लाल कोचर, कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, साजिद सुलेमानी, मेघराज गोदारा, बजरंग सेवग, सत्य नारायण सिंगोदीया, परविंदर सिंह राठौड़, वेद प्रकाश अग्रवाल, रामदयाल सारण, प्रेम चंद जोशी, इमरान राठौर, हेतराम गोड़, विनोद भोजक, रामरतन धारणीय, सुशील थिरानी, कमल कल्ला एवं रत्तन लाल सोमानी शामिल रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा एवं रविंद्र हर्ष द्वारा किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...