औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
7 जनवरी 2026 बुधवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमणों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, इस वर्ग के सामुदायिक शौचालयों की जाँच
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर : गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमणों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, इस वर्ग के सामुदायिक शौचालयों की जाँच
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर, 7 जनवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई।
जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को सांसद एवं विधायक निधि के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनके पूर्णता प्रमाण पत्र अति शीघ्र भिजवाएं और अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करवा जियो टैग करवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अब तक स्वीकृत, प्रगतिरत और अप्रारंभ कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की। विधायक निधि के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए गठित किए दलों और इनसे जुड़े अधिकारियों को भौतिक सत्यापन रिपोर्ट आगामी 7 दिनों में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों पर लेबर बढ़ाने के निर्देश दिए और वर्ष 2023-24 तक के अपूर्ण कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाए।
जिला कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इनकी मॉनिटरिंग करें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित मैजिक पिट और सामुदायिक शौचालयों की जाँच करने के निर्देश शाखा प्रभारी को दिए। साथ ही चारागाहों, तालाबों और गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमण की सूचना शीघ्र भिजवाने तथा इन्हें नियम सम्मत तरीके से अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए सभी विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों का निस्तारण तीन से पांच दिनों में करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। ग्रामीण और विशेषकर सीमांत क्षेत्र के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका तिलानिया, ग्रामीण विकास दिलीप कुमार, अधिशाषी अभियंता राम निवास शर्मा, अशोक गहलोत सहित विभिन्न विकास अधिकारी, तकनीकी अधिकारी और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...