औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
20 जनवरी 2026 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
पुष्करणा सावा समिति (पुष्करणा प्रन्यास द्वारा संचालित)के तत्वावधान में आज 19 जनवरी 2026 को स्थानीय सूरदासानी बगीची गोकुल सर्कल में विगत पुष्करणा सावे पर सरकार द्वारासंस्था को दी गई सामूहिक अनुदान सहायता राशि4000/ 92 कन्याओं को वितरित करने व आगामी 10/2/2026 पुष्करणा सावे हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया l सर्वप्रथम उस्ट्रवाहिनी माता एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया l उसके बाद संस्था के संयोजक सुरेंद्र कुमार व्यास और सचिव अनिल कुमार पुरोहित द्वारा संस्था की गतिविधियों एवं कार्यकलापों पर प्रकाश डाला वीरेंद्र किराडू ने बताया कार्यक्रम में सर्वश्री जेठानंद जी व्यास, विधायक बीकानेर पश्चिम ने कहा की 10/2/2026 के दिन समाज की कन्या जिसका विवाह होगा उन्हें 11000/ राशि दी उनके परिवार के ट्रस्ट द्वारा दी जायेगी जायेगी! राजेश जी चूरा,कमल जी रंगा, सत्य प्रकाश जी आचार्य, ओंकार जी हर्ष कन्हैया लाल जी जोशी, नारायण जी व्यास, आरती आचार्य, संजय आचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक स्वर में रीति रिवाज कम करने का सुझाव दिया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य प्रकाश जी आचार्य ने की कार्यक्रम मे कन्हैयालाल जोशी, शिवजी महाराज व्यास, रमेश बोहरा, प्रेम शंकर, रास बिहारी जोशी, श्रींमती राज कुमारी, आरती आचार्य ,शशि व्यास, नवरत्न व्यास सुमनेश रंगा, भरत पुरोहित, सरजू पुरोहित आदि गनमान्य लोग उपस्थित रहे l





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...