औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
10 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
ऊंट उत्सव : झूम उठे ऊंट, जीत कर झूमे ये कलाकार, जीमकर वाह-वाह बोले पर्यटक
सुबह उठते ही कैमल फेस्ट में पहली बार सामूहिक योगाभ्यास किया
ये कलाकार इन प्रतियोगिताओं में जीते
ऊंट उत्सव : झूम उठे ऊंट, जीत कर झूमे ये कलाकार, जीमकर वाह-वाह बोले पर्यटक
सुबह उठते ही कैमल फेस्ट में पहली बार सामूहिक योगाभ्यास किया
ये कलाकार इन प्रतियोगिताओं में जीते
पहले दिन 9 जनवरी 2026 शुक्रवार को देर रात
Mr Bikana
Runner up - 3
1. Karmchand parihar
2. prem ratan jaga
3. shyam sundar kiradoo
Bikana winner - lakhan pareek
Marwan -
runner up - bhavya Sen
Winner - Ankita suthar
Dhola marwan-
1. runner up - Tarun modi jai shree modi
2. Winner - Kishore kalla - swati kalla
दूसरे दिन 10 जनवरी 2026 शनिवार सुबह
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को 'करें योग, रहें निरोग' कार्यक्रम के तहत संसोलाव तालाब के पास स्थित पीपल पार्क में पहली बार सामूहिक योगाभ्यासप कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पहले दिन सुबह हैरिटेज वाक, मान मनवार और अन्य आयोजनों में देशी विदेशी पर्यटकों, कलाकारों, जन प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों सहित शहरवासी शामिल हुए।
हालांकि धरणीधर जैसे शहर के ख्यात नाम स्थान पर ऊंट उत्सव के चयनित आयोजनों में वांछित दर्शकों की कमी खलती रही । लोगों ने तो यहां तक कह दिया की कड़ाके की ठंड के चलते पर्यटकों का सैलाब उमड़ना चाहिए था लेकिन धरणीधर मैदान पर तो समाज के खेल आयोजनों में पहुंचने वाली संख्या में भी से भी कम लोग नजर आए। खाली कुर्सियां इस कमी को दर्शाती रही।
पूरे दिन के आयोजनों की खबर पढ़ें 👇
9 जनवरी 2026 को ऊंट उत्सव में
अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज शुक्रवार को हेरिटेज वॉक के साथ हुआ। हेरिटेज वॉक का आयोजन नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रामपुरिया हवेली तक किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने फीता काटकर हेरिटेज वॉक का शुभारंभकिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने की। इससे पूर्व केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के आगाज की घोषणा की। खास बात ये कि सभी अतिथियों ने वॉक में शिरकत की और रोमांचित नजर आए।
हवेलियों को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी
मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि तीन दिवसीय ऊंट उत्सव से बीकानेर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में हम बजट में भी कुछ ज्यादा प्रयास कर सकते हैं। साथ ही भारत सरकार के कुछ संस्थानों से कलाकारों को जोड़ सकते हैं। हवेली बचाओ अभियान को लेकर श्री मेघवाल ने कहा कि एक हजार हवेलियों वाले बीकानेर शहर में हवेलियों को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।
हेरिटेज वॉक से बीकानेर की संस्कृति को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि हेरिटेज वॉक से बीकानेर की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि निलेगी। लोग हवेलियों को देखने को लेकर लोग लालायित रहते हैं। पाटा संस्कृति और स्थानीय व्यंजन घेवर, भुजिया, रसगुल्ले, रबड़ी इत्यादि को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। व्यापार भी बढ़ेगा। लिहाजा बीकानेर को इसका बहुत लाभ होने वाला है।
हेरिटेज वॉक में दिखे स्थापत्य कला, देसी व्यंजन और लोक कलाओं के विविध रंग
नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रामपुरिया हवेली तक आयोजित हेरिटेज वॉक में बीकानेर की स्थापत्य कला, व्यंजन और लोक कलाओं के विविध आकर्षक रंग देखने को मिले। हैरिटेज वॉक में देशी-विदेशी सैलानी, स्थानीय निवासियों सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी बीकानेरी रंगों में सराबोर नजर आए। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, एसडीएम बीकानेर आईएएस सुश्री महिमा कसाना और आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा ने तांगे की सवारी की।
25 और 20 किलो की पगड़ी, 40 फीट लंबी मूंछें रही आकर्षण का केन्द्र
वॉक के दौरान लोक कलाकार रमेश व्यास द्वारा पहनी हुई 25 से 30 किलो भार वाली और 2 हजार 25 फीट लंबी पगड़ी, लोक कलाकार श्याम सुंदर व्यास द्वारा करीब 20 किलो भार वाली और 380 मीटर लंबी पगड़ी व मूंछ किंग गिरधर व्यास की दोनों तरफ 20-20 फीट यानी कुल 40 फीट
लंबी मूंछें आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। बीकानेरी घेवर, भुजिया और रबड़ी के लिए चटकारे
हेरिटेज वॉक के दौरान भुजिया, घेवर, जलेबी और कचौड़ी बनाने की कला का लाइव प्रदर्शन किया गया। देशी विदेशी पर्यटकों ने बीकानेरी स्वाद का जमकर लुत्फ उठाया। खास बात ये कि मुख्य अतिथि मेघवाल और बीकानेर पश्चिम
विधायक व्यास ने भी घेवर बनाए और रबड़ी का लुत्फ उठाया। लोक कलाकारों द्वारा गणगौर के गीत, भजनों की प्रस्तुति दी गई। हेरिटेज के रंगों को करीब से देख कर देशी विदेशी पर्यटक रोमांचित नजर आए।
रामपुरिया हवेली में हवेली संगीत की प्रस्तुति के साथ हुआ समापन
ऐतिहासिक रामपुरिया हवेलियों के पास वॉक का समापन हुआ। रामपुरिया हवेली के अंदर पंडित नारायण दास रंगा और उनकी टीम ने हवेली संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी को अभिभूत कर दिया। यहां शेखावाटी की चंग टीम ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। वॉक के दौरान शहर की पूर्व पार्षद और साहित्यकार श्रीमती सुधा आचार्य ने पूरे रास्ते शंख नाद कर वातावरण को गुंजायमान रखा। सेल्फी और स्वाद के साथ दिखी बीकानेर की अपनायत हेरिटेज वॉक में सजे धजे रास्ते और सांस्कृतिक व स्थापत्य विरासत के रंगों के बीच देशी विदेशी सैलानी सेल्फी लेते नजर आए। कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने उत्सव में आए सैलानियों का फूल बरसा कर और माला पहनाकर स्वागत किया। बीकानेर की इस अपनायत से सैलानी भाव विभोर नजर आए।
इस दौरान बीडीए आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, एसडीएम बीकानेर आईएएस सुश्री महिला कसाना, आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, कोषाधिकारी धीरज जोशी, एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास, जिला पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी श्रीमती नेहा शेखावत, योगेश राय सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी हेरिटेज वॉक में शिरकत की। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में मंच संचालन गोपाल जोशी और राजा सांखी ने किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...