शशिकला राठौड़ जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त
सावन का पहला सोमवार...🚩 चहुंओर गूंज रही भोलेनाथ की जय जयकार... गरजत-बरसत सावन आयो रे... तारीख ही नहीं बदली, बहुत कुछ बदल गया
bahubhashi.blogspot.com
14 जुलाई 2025 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi

शशिकला राठौड़ जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त
बीकानेर 14 जुलाई 2025 सोमवार
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह की अनुशंसा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने श्रीमती शशिकला राठौड़ को बीकानेर जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
शशिकला राठौर का सामाजिक, राजनीतिक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में वर्षों से उल्लेखनीय योगदान रहा है। वह लंबे समय से महिला कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं। राठौर ने इससे पहले भी महिला कांग्रेस की देहात अध्यक्ष, सहित विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दी है।
0 Comments
write views