खबरों में बीकानेर
बीकानेर रेलवे : स्टेशनों और कार्यालयों को तिरंगी रोशनी से सजाया
वीडियों व ऑडियों माध्यमों से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गानों का प्रसारण

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान
बीकानेर रेलवे : स्टेशनों और कार्यालयों को तिरंगी रोशनी से सजाया
वीडियों व ऑडियों माध्यमों से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गानों का प्रसारण
भारतीय रेलवे द्वारा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य शौर्य का प्रदर्शन करने पर उनकी वीरता गौरवगान करने के लिए प्रमुख स्टेशनों और कार्यालयों की बिलि्ंडग को तिरगें की रोशनी से सजाया गया है तथा स्टेशनां पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गानों का भी प्रसारण किया जा रहा है ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों में देशभक्ति का संचार हो।
बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय, बीकानेर जंक्शन, हिसार, सिरसा स्टेशनों को तिरंगी रोशनी की लाइट लगाकर सजाया गया है। इसके साथ ही मंडल के 22 स्टेशनों पर ऑडियो चलाया गया है एवं 02 स्टेशनों पर देशभक्ति गानों के वीडियो चलाकर भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस का गुणगान किया हैI
रेलवे द्वारा भारतीय सेना के शौर्य की गौरवगाथा को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। सेना के वीर जवानों को सम्मान देने एंव देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...