खबरों में बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को आयोजित होगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर
बीकानेर,15 मई। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे श्रीडूंगरगढ़ के नगर पालिका परिसर में किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना, एमएसएमई नीति 2024, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, उद्यम रजिस्ट्रेशन, बुनकर परिचय पत्र, आर्टिजन परिचय पत्र आदि के बारे में आवेदन करने सहित अन्य संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने आमजन को शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...