खबरों में बीकानेर
कोलायत क्षेत्र के दौरे पर रहे संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं पर की चर्चा

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
कोलायत क्षेत्र के दौरे पर रहे संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं पर की चर्चा
बीकानेर, 14 मई। संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने बुधवार को कोलायत क्षेत्र का सघन दौरा किया। उन्होंने कपिल मुनि मंदिर के दर्शन किए और कपिल सरोवर का निरीक्षण किया। यहां विकास कार्यों और सौंदर्यकरण के तैयार डीपीआर पर चर्चा की और इसकी संभावनाओं के बारे में जाना। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, पर्यटन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कोलायत तहसील परिसर का निरीक्षण किया और राजस्व मामलों की समीक्षा की। बजट में लैंड अलॉटमेंट से संबंधित मामलों के बारे में जाना और इसे अविलंब निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए किए जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लू और तापघात की संभावनाओं के मद्देनजर सभी अधिक मुस्तैदी रखें। उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक की गतिविधियों के बारे में जाना। संभागीय आयुक्त ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जाना। स्टाफ की स्थिति और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने गजनेर पुलिस थाने का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था एवं अपराध की स्थिति की समीक्षा की। पुलिस व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। यहां मेडिकल फर्स्ट एड किट खुलवाकर दवाईयों के उपयोग के बारे जाना। क्षेत्र में खनन गतिविधियों की समीक्षा की और यहां अधिक से अधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन हरियालो राजस्थान के तहत लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, उपखंड अधिकारी राजेश नायक, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...