खबरों में बीकानेर
संकट के समय साधु-संत भी कंधे से कंधा मिलाकर सेना के साथ खड़े है- स्वामी सत्यानंद

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
संकट के समय साधु-संत भी कंधे से कंधा मिलाकर सेना के साथ खड़े है- स्वामी सत्यानंद
बीकानेर/ सोहम आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद जी महाराज का अभिनंदन गुरुवार को मुक्तिनाथ महादेव परिसर ब्रह्म बगीचा में किया गया। समारोह के दौरान स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने मुक्तिनाथ महादेव का मंत्रोच्चारण से अभिषेक कर हिंदुस्तान में अमन चैन की कामना की।
स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने उपस्थित भक्तजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां आनंद मिले वही स्थान सर्वोच्च है और भीतर ही सर्वोच्च स्थान है।उन्होंने कहा कि
वर्तमान समय में देश में जो हालात बने है उससे निजात पाने में सेना के साथ पूरा देश और साधु-संत भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।
ब्रह्म बगीचा प्रन्यास की ओर से आयोजित इस समारोह में पुजारी बाबा, एडवोकेट हीरालाल हर्ष, राजेश चूरा ने सोहम पीठाधीश्वर का चदर ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं साफा बांधकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बृजगोपाल जोशी, राजेन्द्र जोशी, डाॅ.अजय जोशी, एन.डी. रंगा, राजाराम स्वर्णकार, नारायण दास रंगा, मुरली मनोहर पुरोहित, , अनिल जोशी , ब्रजमोहन मित्तल, भवानीशंकर रंगा, एडवोकेट वीरेंद्र जोशी, रवि आचार्य, बृजमोहन आचार्य, सुभाष जोशी , गिरिराज जोशी, मंगलचंद रंगा,
रामदेव गोयल, बृजमोहन मित्तल, हजारी देवड़ा, शिवशंकर शर्मा,हरिकिशन जोशी ,जुगल स्वामी, मोड़ा महाराज, समाजशास्त्री आशा जोशी, श्यामा हर्ष, महेश उपाध्याय, बिन्दु रंगा, आदि ने महाराज जी का माल्यार्पण, शाल, श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।
0 Comments
write views