खबरों में बीकानेर
हिमालय के परमहंस श्रद्धेय श्रीगंगेनंदन जी महाराज 28 मई से शिव मंदिर में करेंगे आत्म ज्ञान सत्संग

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
हिमालय के परमहंस श्रद्धेय श्रीगंगेनंदन जी महाराज 28 मई से शिव मंदिर में करेंगे आत्म ज्ञान सत्संग
बीकानेर । समस्त हरिशरणम परिवार के तत्वावधान में हिमालय के परमहंस श्रद्धेय श्रीगंगेनंदन योगी जी महाराज 28 से 30 मई 2025 तक शिव मंदिर, मूर्ति सर्किल- जय नारायण व्यास कॉलोनी में आत्म ज्ञान सत्संग समारोह में अपना पावन सान्निध्य देंगे। महाराज इससे पूर्व 2019, 2021,2023 और 2024 में बीकानेर आए थे। गंगेनंदन महाराज अपनी विशिष्ट शैली में जीवन दर्शन का आधार गीता व्याख्यानों की व्याख्या के लिए ख्याति प्राप्त हैं।
नियमित कथा समय दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। आत्म ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति 30 मई को होगी, इस दिन कथा समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा।
आयोजक सतीश सुखेजा, शशि सुखेजा ने बताया कि महाराज का बीकानेर में सौभाग्य से यह पांचवां आध्यात्मिक यात्रा प्रवास रहेगा। इस प्रस्तावित महोत्सव के दौरान महाराज ज्ञान गंगा के प्रवाह संग संगीतमयी कथा प्रसंगों के अनुसार सतसंगी हरिशरणम परिवार बीकानेर और दिल्ली, गंगानगर, सिरसा, नोएडा, जयपुर आदि शहरों से आए सदस्यों को ज्ञान सरिता से सराबोर करेंगे।
परिवार के वरिष्ठ सेवक सतसंगी सुरेश सुखेजा ने बताया कि श्रद्धेय श्रीगंगेनंदन योगी जी के बीकानेर आगमन पर समस्त हरिशरणम परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा ।
- सुरेश सुखेजा 9828424244







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...