Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

रंगत ने रचा इतिहास: 45 कलाकारों को मिलेगा उत्कृष्ट कला सम्मान, देखें सूची

रंगत ने रचा इतिहास: 45 कलाकारों को मिलेगा उत्कृष्ट कला सम्मान, देखें सूची

ग्रीष्म उत्सव हुनर सीजन 2 में 155 हुनरमंदों को मिला मंच




bahubhashi.blogspot.com 
 29 मई 2025 गुरूवार  
 खबरों में बीकानेर 

रंगत ने रचा इतिहास:  45 कलाकारों को मिलेगा उत्कृष्ट कला सम्मान, देखें सूची

ग्रीष्म उत्सव हुनर सीजन 2 में 155 हुनरमंदों को मिला मंच


बीकानेर। रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुनर सीजन 2 का 2 मिनट टैलेंट शो गुरूवार शाम जिला उद्योग संघ में आयोजित हुआ। शो में 129 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले बुधवार को हुई नॉन स्टेज एक्टिविटी में 26 हुनरमंदों ने हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डीपी पचीसिया ने की। मुख्य अतिथि कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर सांस्कृतिक आइकन व मिस मूमल 2023 गरिमा विजय थीं।  

रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि चार आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 45 श्रेष्ठ प्रतियोगियों का चयन उत्कृष्ट कला सम्मान के लिए किया गया। संगीतज्ञ गौरीशंकर सोनी व कत्थक गुरू अमित सारस्वत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 
रंगत के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि ग्रुप ए में वंशिका कंवर, काशवी गोयल, वागिशा मारू, मिशिता गहलोत, सिया गहलोत, आरव विश्नोई, मोहित अग्रवाल व गुनगुन का चयन हुआ। वहीं ग्रुप बी में दीपक महात्मा, विजय लक्ष्मी, इशिता कंवर, आराध्या, यशिका गहलोत, काश्वी पंडित, कनिष्का सेन, शबा पठान, पावनी साहू, राजकुमार सोनी, हिमिशा पालिवाल, चंचल, गौरी शर्मा, सौम्या पारीक का चयन हुआ।
इसी प्रकार ग्रुप सी में दुर्गा गहलोत, शोभा पंचारिया, प्रीति पड़िहार, पार्वती सांसी, अंजली पंवार, मोनिका शर्मा, कृतिका स्वामी, हेमलता सोनी, हिमांशु प्रजापत का चयन हुआ।
वहीं ग्रुप डी में ललिता पाल, सरिता फंडन, दीपिका व मीनाक्षी कल्ला का चयन उत्कृष्ट कला सम्मान के लिए किया गया है।
इसके अतिरिक्त नॉन स्टेज प्रतियोगिता में ग्रुप ए में तनिषा सांखला व कृतिका डागा, ग्रुप बी में तमन्ना, चेतन खड़गावत व यशस्वी जोशी, ग्रुप सी में किरण स्वामी, प्रज्जवल सेन, राशि खत्री व फाल्गुनी अरोड़ा का चयन उत्कृष्ट कला सम्मान के लिए हुआ। 

 





https://bahubhashi.blogspot.com



Post a Comment

0 Comments