बीकानेर : युवक को अगवा करने का आरोप



bahubhashi.blogspot.com 
 29 मई 2025 गुरूवार  
 खबरों में बीकानेर 

बीकानेर : युवक को अगवा करने का आरोप 

बीकानेर। एक युवक को अगवा करने का आरोप तीन जनों पर लगाया गया है। मामला शहर के गंगाशहर थाना इलाके का है। शिवा बस्ती निवासी अनिल मारू ने उदयरामसर निवासी नवरत्न,पवन और नानू यादव पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने घर आकर धमकी दी थी कि तेरे को मार देंगे या तेरे को उठाकर ले जाएंगे। इस धमकी के बाद 29 मई को उसका भाई अमित मारू रामदेव कॉलोनी से अपने घर पैदल आ रहा था कि कुछ लोग उसके भाई को उठाकर ले गये। घटना के बाद अमित ने कॉल करके बोला कि भाई मुझे बचा लो और रोते हुए बोल रहा था कि भाई ये लोग मुझे मार देंगे और फोन बंद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक ताराचंद मीना को सौंपी है।




https://bahubhashi.blogspot.com



Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा