Subscribe Us

test

लूणकरणसर में तहसीलदार के नेतृत्व में हटाया अतिक्रमण

लूणकरणसर में तहसीलदार के नेतृत्व में हटाया अतिक्रमण




bahubhashi.blogspot.com 
 29 मई 2025 गुरूवार  
 खबरों में बीकानेर 

लूणकरणसर में तहसीलदार के नेतृत्व में हटाया अतिक्रमण

बीकानेर, 30 मई। लूनकरनसर कस्बे में भूमाफियाओं द्वारा बेशकीमती जमीन पर रातों-रात अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की जानकारी मिलने पर तुरन्त मौके पर पहुंचकर तहसीलदार विनोद पूनियां ने अतिक्रमण हटवाया।
पूनिया ने बताया कि नगरपालिका बनने के बाद कस्बे की खाली पड़ी सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा खाली सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया। तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ लगभग कस्बे से लगती हुई लूणकरणसर पटवार हलके की खसरा न. 1729 की करोड़ों रुपए की लगभग 20 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया।इस दौरान पटवारी हनुमान बाना, महावीर तेतरवाल और राजस्व टीम मय पुलिस जाब्ता मौजूद रही।




https://bahubhashi.blogspot.com



No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.