बीकानेर में ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल शनिवार को होगा



bahubhashi.blogspot.com 
 30 मई 2025 शुक्रवार 
 खबरों में बीकानेर 

बीकानेर में ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल शनिवार को होगा 

पूरे राजस्थान सहित बीकानेर में भी 31 मई 2025 को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल होगा। इससे संबंधित दिशा-निर्देश राजस्थान भर में नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी 7 संभागों के समस्त 41 जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए हैं। 

Internet media 🙏

जयपुर, 29 मई। राज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक  जगजीत सिंह मोंगा के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार शनिवार शाम राज्य के सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना है। 

 मोंगा ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदशों के सभी जिलों में 31 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में राज्य के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ( ऑपरेशन शील्ड ) का आयोजन किया जाएगा।




https://bahubhashi.blogspot.com



Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा