खबरों में बीकानेर
डॉ सीमा जैन को सावित्रीबाई फुले महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
दिनांक 7 मार्च 2025 को प्रेस बयान जारी करते हुए "सावित्रीबाई फुले एजुकेशनल एंड सोशल अवेयरनेस सोसायटी" के मीडिया प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर "सावित्रीबाई फुले महिला गौरव सम्मान 2025" डॉ सीमा जैन राज्य महासचिव (अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति) को दिया गया। समिति के अध्यक्ष डॉक्टर कप्तान चंद ने बताया कि डॉक्टर सीमा जैन महिलाओं के मुद्दों पर लगातार संघर्षशील रहने के साथ-साथ मजदूर, किसान ओर नौजवानों के संघर्षों में भी सक्रिय रही है। कोषाध्यक्ष डॉ राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सम्मान शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु डॉक्टर सीमा जैन को दिया जा रहा है।
डॉक्टर भारती सांखला ने बताया कि जमीनी स्तर पर महिला अधिकारों के संघर्ष में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का नेतृत्व डॉक्टर सीमा जैन द्वारा किया जा रहा है हमारी समिति इनका सम्मान करके गौरवान्वित है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...