अभियांत्रिकी महाविद्यालय के कार्मिकों में खुशी की लहर, प्रति वर्ष पांच प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा
बीकानेर
अभियांत्रिकी महाविद्यालय के कार्मिकों में अब खुशी की लहर है। आदेश जारी हुए हैं कि उनको अब प्रति वर्ष पांच प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। इसको लेकर अशैक्षणिक कर्मचारी संघ बीते दिनों संघर्षरत था। विपरीत जारी हुए एक अगस्त के आदेशों का विरोध प्रदर्शन करने के बाद तकनीकी विवि के वित्त नियंत्रक ने अपने पूर्व आदेशों में संशोधन किया है।
इस संबंधित जानकारी प्राचार्य ओमप्रकाश जाखड़ ने साझा की एवं आदेशानुसार 5 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कार्मिकों को विश्वास दिलाया की भविष्य में भी महाविद्यालय में कार्यरत अशैक्षणिक कार्मिकों के हितों के साथ कुठाराघात नहीं होने दिया जायेगा।
साथ ही कार्मिकों को नवीन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्त कार्यो का सही ढंग से निर्वहन करने हेतु भी निर्देशित किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...