देवस्थान विभाग ने प्रमुख विभागीय मंदिरों में रुद्राभिषेक करवाया
बीकानेर, 5 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रावण मास के तीसरे सोमवार को देवस्थान विभाग द्वारा प्रमुख विभागीय मंदिरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान देवस्थान विभाग द्वारा श्रावन के तृतीय सोमवार पर राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री लालेश्वर महादेव शिवबाड़ी बीकानेर में रुद्राभिषेक का आयोजन करके प्रदेश में समृद्धि खुशहाली और उत्तम वर्ष की प्रार्थना की गई।
मंदिर के महंत स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में आचार्य शैलेश तिवाड़ी ने विधि विधानपूर्वक 21 लीटर दूध से मंत्रोच्चार सहित भगवान का अभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक में देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी, श्वेता चौधरी, मन मंदिर प्रन्यास के सुरेश गुप्ता, रमेश जोशी, कन्हैया लाल पंवार आदि प्रबुद्धजन, किशोर कुमार शर्मा, राजेश दाधीच, रितेश श्रीमाली, अभिषेक श्रीमाली, कल्पिश आदि सम्मिलित हुए।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...