पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का निधन
बीकानेर
बीकानेर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का बुधवार को निधन हो गया। वे बीते लंबे समय से अस्वस्थ थे। व्यास ने तत्कालीन नगर परिषद में सभापति के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। उनके कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है। उनका निवास लालाणी व्यासों के चौक में था।
उनके परिवार के नजदीकी लोगों की जानकारी के मुताबिक व्यास की अंतिम यात्रा उनके निवास से दोपहर एक बजे जस्सूसर गेट स्थित व्यासों के श्मशान स्थल जाएगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...