2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
बीकानेर : पुलिस एक्शन - तीन सट्टा माफिया गिरफ्त में,
जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने भेदा माफियाओं का नेटवर्क
बीकानेर। पुलिस ने अपने एक्शन को बरकरार रखते हुए शहर के तीन पर्ची सट्टा माफियाओं को धर दबोचा। गुरुवार को हुए पुलिस के इस एक्शन से बीकानेर के पर्ची सट्टा जगत में हडक़ंप सा मच गया है। जिला पुलिस की स्पेशल टीम के कांस्टेबल लखविन्दर सिंह की सूचना पर सीओ सिटी श्रवण दास संत के नेतृत्व में हुई कार्यवाही में नया शहर पुलिस ने पर्ची सट्टा माफियाओं के ठिकानों पर दबिश देकर उनके कब्जे से उन्नीस हजार नगदी जब्त कर तीन माफियाओं को गिरफ्त में लिया। इनमें जेनेश्वर मंदिर,दमाणी चौक निवासी जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू सेवग पुत्र गणेश दास,महेश सेवग पुत्र स्व.ग्वालदास सेवग और नत्थुसर गेट के बाहर बाबा रामदेव पार्क के पास रहने वाला नरपत सिंह पुत्र उदयसिंह राजपूत शामिल है।
जानकारी के मुताबिक शहर में पर्ची सट्टे का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। इस कारोबार पर शिकंजा कसने के लिये पुलिस की कार्रवाई बीते समय से जारी रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों एसपी तेजस्वनी गौतम को सूचना मिली कि शहर में पर्ची सट्टे के इस कारोबार में कई बड़े माफिया शामिल है।
इसके बाद जिला पुलिस की स्पेशल टीम माफियाओं का नेटवर्क भेदने में जुट गई। जिला पुलिस की स्पेशल टीम के कांस्टेबल लखविन्दर सिंह ने मुखबिरों के जरिये पता लगा लिया कि हर रोज करीब डेढ़ करोड़ के इस दो नंबरी कारोबार में दमाणी चौक निवासी जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू सेवग,उसका रिश्तेदार महेश सेवग और नरपत सिंह राजपूत शामिल है।
तीनों के बारे पुख्ता तौर पर सूचना मिलने के बाद सीओ सीटी श्रवणदास संत के नेतृत्व में जिला पुलिस की स्पेशल टीम और नया शहर थाना पुलिस की टीम ने कार्यवाही कर तीनों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से उन्नीस हजार नगदी जतकर ली। जानकारी में रहे कि पर्ची सट्टा कारोबा माफिया जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू सेवग पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
तीनों को दबोचने वाली पुलिस टीम
सीआई नया शहर विक्रम तिवाड़ी,एसआई राकेश गोदारा,डीएसटी के एएसआई रामकरण, हैड कांस्टेबलकानदान, योगेन्द्र सिंह, रामफल, कांस्टेबल लखविन्दरसिंह शामिल थे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...