औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
गवरजा गीत माला भक्ति पूर्ण वातवरण में मनाया
श्री प्रीति कलब( परिवार ) बीकानेर के द्वारा गवरजा गीत माला बड़े ही भक्ति पूर्ण वातवरण में मनाया गया। मात गवरजा की वंदना हेतु समाज के स्थानीय नर- नारी काफी बड़ी संख्या में महेश्वरी सदन बीकानेर में उपस्थित हुए। गणेश वंदना के पश्चात सर्वप्रथम माता गवरजा की आरती की गई। क्लब सदस्यों एवं समाज के लोगों के द्वारा विशेषरुप से महिलाओं ने कार्यक्रम को सुंदर और रोचक बनाने के लिए काफी सुंदर प्रस्तुतियां पेश की ।
जिसको देखकर उपस्थित जनसमुह काफी आनंदित हुए। अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी ने अपने उद्बोधन में क्लब परिवार की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
प्रधान अतिथि सुमन मालीवाल ( सेंट्रल जेल S P राजस्थान सरकार) ने क्लब परिवार को बीकानेर सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य सम्बन्धी कैंप रखने का सुझााव दिया ताकि वहां के कैदियों कुछ लाभ प्राप्त हो सके।
सम्मानित अतिथियों में प्रमुख्य अतिथि सर्व श्री नरसिंह दास बिन्नानी, मगन लाल चांडक, बाबूलाल जी मोहना,मनमोहन जी कल्याणी, सुखदेव जी राठी , मंच पर उपस्थित हुए।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...