2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
रक्षा मंत्री के बीकानेर आगमन को लेकर मंडल व मोर्चा अध्यक्षों की बैठक हुई
कोलायत में भाजपा प्रत्याशी मेघवाल के पक्ष में कल होगी सभा
भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज बीकानेर भाजपा के कार्यक्रमों को लेकर मंडल व मोर्चा अध्यक्षों की बैठक हुई।
भाजपा लोकसभा मिडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की बैठक में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम एम मेघवाल के पक्ष में श्री कोलायत में कल होने वाली रक्षा राजनाथ सिंह की सभा और आगामी 11 तारीख को ज्योतिबा फुले जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा पूर्व विधानसभा संयोजक गोपाल गहलोत ने बैठक में कहा - कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोलायत में रहेगें. हमारा संगठन, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्षद सभी कोलायत में सभा को सफल बनाने में जुटे है। भाजपा का हर कार्यकर्ता जोश से लगा हुआ है मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों की विशेष जिम्मेदारी है। कल राजनाथ सिंह की सभा में कोलायत चलाना है।
आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को भव्य रूप में मनाना है। इसकी तैयारी में भी आज से जुट जाएं।
इस कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, केशवप्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश उपस्थित रहेंगे।
आज की बैठक में विस्तारक महेंद्र प्रताप सिंह, विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, कपिल शर्मा, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा,
विनोद करोल, कमल आचार्य, चंद्रप्रकाश गहलोत, मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, राजाराम सिंगड, चंद्र मोहन जोशी, उस्मान गनी, वेद व्यास, सोहन चांवरिया, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, दुष्यंत सिंह तंवर, कमल गहलोत उपस्थित रहे।
यह जानकारी मनीष सोनी लोकसभा मिडिया संयोजक, भाजपा बीकानेर ने दी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...